ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

नीतीश कुमार ने मैथिली भाषा में दी जानकी नवमी की शुभकामनाएं, कहा – मां जानकी सभक कल्याण करथि, यैह कामना अछि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर किसी राज्य में जाने पर वहां की स्थानीय भाषा में ही लोगों के लिए मैसेज करते हैं। साथ ही किसी राज्य के पर्व त्योहार पर भी वहां की भाषा में ही शुभकामनाएं देते हैं। अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लोगों से जुड़ाव के लिए यही तरीका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। उन्होंने आज जानकी नवमी के अवसर पर शुभकामना संदेश देने के लिए मैथिली भाषा का प्रयोग किया। साथ ही दूसरे ट्विट में उन्होंने हिंदी भाषा में शुभकामना दी।

Sponsored

दरअसल, अब तक नीतीश कुमार जब भी कोई ट्विट करते हैं, तो ज्यादातर हिन्दी भाषा का ही इस्तेमाल करते हैं। ऐसे बहुत कम अवसर आते हैं, जब वह उर्दू या अंग्रेजी में ट्विट करते हैं. मैथिली भाषा में शायद ही कभी उन्होंने कभी कोई ट्विट किया है। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा – ”मिथिलाक धिया, जनकनंदिनी, माता सीताक प्राकट्योत्सव पर्व जानकी नवमीक पावन अवसर पर अहाँ सभकेँ हार्दिक बधाइ आ शुभकामना। शक्ति, सेवा, समर्पण आ मर्यादासँ भरल माता सीताक जीवन संपूर्ण मानव जातिक लेल प्रेरणा स्रोत अछि। मां जानकी सभक कल्याण करथि, यैह कामना अछि।”

Sponsored

इसी तरह अपने दूसरे ट्विट में नीतीश कुमार ने हिन्दी में पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि “जनकनंदिनी माता सीता के जन्मोत्सव ‘जानकी नवमी‘ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माता सीता की जीवन-गाथा से हमें त्याग, सेवा, संयम, प्रेम आदि जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। मां जानकी सबका कल्याण करें, यही कामना है।

Sponsored

Comment here