AccidentBankBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPATNAPoliticsSTATEUncategorized

दिल्ली सरकार का फैसला, नदियों के किनारे लोग मना सकेंगे सार्वजनिक छठ पूजा, आदेश जारी

छठ पूजा समितियों ने फैसले का स्वागत किया : राजधानी में छठ पूजा की अनुमति के फैसले का समितियों ने स्वागत किया है। साथ ही पूजा आयोजन को लेकर जल्द दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।

Sponsored

दिल्ली के छठ घाटों पर इस साल छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने इसकी अनुमती दे दी है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसकी जानकारी दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सिसोदिया के हवाले से कहा है, ”डीडीएमए की आज की बैठक में फैसला किया गया कि दिल्ली में छठ पूजा की इजाजत दी जाएगी।

Sponsored

आईटीओ घाट पर छठ पूजा का आयोजन करने वाली छठ पूजा समिति दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष सेवा राम पांडेय और सचिव बृजेश पांडेय ने बताया कि दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के लोग सरकार के निर्णय का स्वागत करते हैं। छठ पूजा करने वाले व्रतधारियों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। पूर्वांचल नव निर्माण संगठन के अध्यक्ष संतोष झा ने कहा कि यह फैसला दिल्ली में रहने वाले 60 लाख पूर्वांचल के लोगों की भावनाओं का सम्मान है।

Sponsored

संघर्ष लाया रंग : छठ पूजा को लेकर डीडीएमए के फैसले का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि छठ पूजा आयोजन की मांग को लेकर भाजपा का संघर्ष रंग लाया है।

Sponsored

 

 

 

input – daily biahr

Sponsored

Comment here