AccidentBankBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPATNAPoliticsSTATEUncategorized

छठ पूजा को लेकर एक्शन में नीतीश, कहा— बांस घाट पर भी छठ के लिए पीपा पुल बनाएं

सीएम बोले-बांस घाट पर भी छठ के लिए पीपा पुल बनाएं, सीएम ने छठ के पहले पटना सिटी से दानापुर तक गंगा घाटों को देखा, बोले-गंगा में बहाव व बढ़े पानी को देखते हुए व्यवस्था करें, 3 नवंबर को घाटों का फिर निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री

Sponsored

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राजधानी में गंगा नदी के बीच निकले रेती (टापू) तक जाने के लिए बांस घाट से भी पीपा पुल बनाने की कोशिश हो। अभी कलेक्ट्रेट घाट व महेंद्रू घाट से, गंगा के बीच निकले रेती तक जाने के लिए पीपा पुल बन रहा है। मुख्यमंत्री का कहना था कि गंगा के जलस्तर व प्रवाह को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा के ठोस इंतजाम हों। वे बुधवार को गंगा घाटों का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने पटना सिटी से दानापुर तक गंगा घाटों को देखा तथा छठ महापर्व के मद्देनजर सुरक्षा व सुविधाओं के मुतल्लिक निर्देश दिए। वे 3 नवंबर को घाटों का फिर निरीक्षण करेंगे। देखेंगे कि क्या सब हुआ, क्या नहीं। मुख्यमंत्री, स्टीमर से गांधी घाट से कंगन घाट (पटना सिटी) तक गए। सभी घाटों को देखा।

Sponsored

इसके बाद उन्होंने नासरीगंज (दानापुर) तक घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंगा नदी की टापूनुमा संरचना (रेती) पर छठव्रतियों को अर्ध्य देने में कोई परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। टापूनुमा संरचना पर छठव्रतियों के आवागमन की व्यवस्था के लिए कलेक्ट्रेट घाट और महेंद्रू घाट से पीपा पुल बन रहा है, बांस घाट से भी टापूनुमा संरचना तक पीपा पुल के निर्माण की संभावनाओं को तलाशा जाए। छठ घाटों के पास सुरक्षा के दृष्टिकोण से ठीक ढंग से बैरिकेडिंग हो।

Sponsored

निरीक्षण के बाद मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर हमने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। इस बार अधिक बारिश से गंगा नदी में पानी का प्रवाह काफी ज्यादा है। ऐसे में छठ घाटों पर सुरक्षा का इंतजाम जरुरी है। अधिकारी और इंजीनियर घाटों का जायजा लेकर स्थल का चयन करके काम शुरु कर देंगे।

Sponsored

 

 

 

 

input –  daily bihar

Sponsored

Comment here