छपरा में अनोखा विवाद सामने आया है। यहां बारात में आए युवक और ग्रामीण के बीच भोजन में दिए जाने वाले रसगुल्ला को लेकर विवाद हो गया । विवाद इतना बढ़ गया कि शुक्रवार की रात दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। मामला खैरा थाना के सैदपुर अफोर का है।
कहासुनी के बाद मारपीट
यहां सुरेश तिवारी की बेटी का बारात आया हुआ था। बारात में भोजन के दौरान आए युवक के साथ गांव के कुछ युवकों का विवाद हो गया। विवाद रसगुल्ले पर किए गए कंमेंट को लेकर हुआ था। इसके बाद बहस शुरू हो गया। कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई। हालांकि, अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद विवाद को शांत किया गया।
इसी विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई है। घायल युवक की पहचान सैदपुर अफोर निवासी मुनमुन उपाध्याय (25वर्ष) के रूप में हुई है। जख्मी युवक को इलाज के लिए छपरा लाया गया है। यहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
रसगुल्ला विवाद में गोली चली थी
भोज के दौरान रसगुल्ला मांगे जाने पर हुए विवाद में ही गोली चलाई गई थी। शुक्रवार को मारपीट के बाद कुछ युवकों को चिन्हित कर मारने की योजना बनाई गई थी। इसी दौरान मुनमुन दोपहर को ट्रैक्टर लेकर खेत गया था। इस दौरान पूर्व से घात लगाए युवकों ने मुनमुन के साथ मारपीट कर गोली मार दिया। गोली युवक के कमर के नीचे लगी है। गोली शरीर मे फंसे होने के कारण बेहतर इलाज के लिए युवक को पटना रेफर कर दिया गया है।
Comment here