मुजफ्फरपुर। कथैया थाना के माधोपुर श्रीसिया गांव स्थित मध्य विद्यालय में कोरोना टीका के लिए विवाद के दौरान फायरिंग में घायल कालिका महतो के फर्द बयान पर शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई। इसमें श्रीसिया निवासी अभिषेक सिंह, शिवम सिंह, विपुल सिंह व दो अज्ञात का आरोपित किया गया है। एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान कालिका महतो ने अहियापुर पुलिस को फर्द बयान दिया था।
![]()

![]()
![]()
एफआईआर में कालिका महतो ने बताया कि बीते मंगलवार को मध्य विद्यालय माधोपुर श्रीसिया परिसर में कोरोना टीका लेने के लिए लाइन में खड़े थे। तभी पांचों आरोपित आए और धक्का देकर गिरा दिया।
![]()
![]()
सभी मिलकर पिटाई करने लगे। शिवम सिंह के कहने पर अभिषेक सिंह ने बंदूक से गोली मार दी। गोली उनकी सिर को छूती हुए निकल गई। वहीं, थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।






Input: Hindustan




