BIHAR

जाम से कराहते रहा Muzaffarpur, जहां तहां घंटो फंसी रही गाड़ियां, जाम हटवाने में पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने

Editor
By Editor On August 9, 2021
2 min read 1.2k views

जाम की समस्या मुजफ्फरपुर शहर के लिए नासूर बनती जा रही है। जाम से निजात दिलाने के लिए आलाधिकारियों ने कई बार बैठक की। तरह-तरह के आदेशृ निकाले गए। वन वे-टू वे लागू कराया गया। लेकिन, समस्या से निजात नहीं मिला। सोमवार को भी पूरा शहर करीब पांच घंटे तक जाम से कराहता रहा। ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी मूकदर्शक बनकर देखते रह गए। स्थानीय दुकानदारों ने सड़क पर उतरकर मोर्चा संभाला। तब जाकर जाम की समस्या समाप्त हुई।




इन जगहों पर लगा भीषण जाम
सोमवार को शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या रही। इसमें मुख्य रूप से मोतीझील, सरैयागंज, अघोरिया बाजार, जुरन छपरा, कलमबाग रोड और ब्रह्मपुरा समेत अन्य जगहों पर जाम की समस्या बनी रही। लोग घण्टों तक जाम में फंसे रहे। जुरन छपरा और ब्रह्मपुरा में कई एंबुलेंस भी फंसी रही।


स्थानीय थाना का नहीं मिलता सहयोग
जाम की समस्या से निपटने के लिए सम्बन्धित थानों को भी सहयोग करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन, शहर में ऐसा अबतक नहीं दिख रहा है। जब तक वरीय अधिकारियों की फटकार नहीं लगती है, तब तक थाना से जवान जाम हटाने नहीं निकलते हैं। शहर में कई जगहों पर वन वे सिस्टम भी लागू किया गया था। लेकिन, वहां पर भी इसका पालन नहीं किया जा रहा है।


सोमवार है, इसलिए जाम की समस्या बनी
इस मामले में ट्रैफिक DSP रविन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि बारिश खत्म होने के बाद अक्सर जाम लग जाता है. वैसे भी आज सोमवार है, इसलिए जाम की समस्या बनी है। जाम हटाने के लिए जवानों को निर्देश दिया गया है।


बता दें कि श्रावण मास की तीसरी सोमवारी होने के कारण ट्रैफिक जवानों की ड्यूटी मंदिरों पर भी लगाई गई है। इस कारण शहर में जवानों की भी कमी है। इस कारण भी भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो गई।

Input: Bhaskar

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment