BIHAR

मुजफ्फरपुर: समिधा वेलफेयर सोसायटी ने प्रतिभा सम्मान समारोह का किया आयोजन, मैट्रिक व इंटर के छात्र हुए सम्मानित

Editor
By Editor On August 9, 2021
2 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर जिले में मोतीपुर प्रखंड के मोरसंडी गांव में समिधा वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर मैट्रिक एवं इंटर में वर्ष 2021में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को प्रतिभा सम्मान पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।




सम्मानित करते हुए समिधा वेलफेयर सोसाइटी के सचिव सह जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कारी साहू ने कहा कि गांव गांव में शिक्षा का अलख जगाकर गरीब एवं साधन विहीन बच्चों को तकनीकी शिक्षा देकर समाज के मुख्यधारा से जोर रहा हूँ। साथ ही माननीय बिहार के मुख्य मंत्री नितीश कुमार जी द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं जैसे छात्रवृति, पोशाक, साइकिल, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड आदि की जानकारी बच्चों को दिया गया।


अब अर्थ के आभाव में कोई भी बच्चे पढाई से बंचित नहीं रहेंगें।प्रार्थमिक शिक्षा से लेकर उच्चतर शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर विकास हुआ है। कारी साहू ने कहा समिधा वेलफेयर सोसाइटी का मुख्य उद्देश ग्रामीण बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़कर आर्थिक, सामाजिक एवं राजनितिक रूप से मजबूत करेगें।


इस अवसर पर प्रोफेसर आनंद कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया तथा संचालन इंजीनियर अमलेश कुमार अमर ने किया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनय पटेल, मुखिया पति विनोद कुमार, मुखिया रामेश्वर सिंह, जदयू नेता कविंद्र कुशवाहा , जदयू नेता शशि गुप्ता, जदयू नेता मोनू कुशवाहा, शिक्षा विद दिवाकर पटेल, रामाधार दास, राजा पृथ्वी कुमार, रामनाथ राय, रघुनाथ ठाकुर, राजेश कुमार, बीरबल कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य राम इकबाल, भगत अरविंद पटेल, बबलू पटेल, कुंदन कुमार, ललन राय, अभिमन्यु कुमार, अमरजीत कुमार, नवीन कुमार सहित सैकड़ों छात्र एवं अभिभावक उपस्थित थे।

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment