BIHAR

बिहार में कोरोना से बिगड़ते हालात के बीच CM नीतीश कर रहे हाई लेवल मीटिंग, आ सकता है बड़ा फैसला

Editor
By Editor On April 26, 2021
1 min read 1.2k views

बिहार में कोरोना से बिगड़े हालात को देखते हुए बिहार सरकार बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे में कोरोना से बिगड़ी स्थिति का आकलन करने करने के लिए हाईलेवल मीटिंग बुलाई है. मुख्यमंत्री इस वक्त राज्य के आलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं.


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे हैं. 1अन्ने मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रधान सचिव दीपक कुमार और चंचल कुमार भी मौजूद हैं. जानकारी मिली है कि स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हैं. हालात की समीक्षा की जा रही है. बताया जा रहा है कि बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी इस उच्च स्तरीय बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़े हैं.


आपको बता दें कि बिहार में कोरोना के नए मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं. नाइट कर्फ्यू लगाए जाने के बावजूद भी प्रतिदिन 12 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं. जबकि दर्जनों लोगों की मौत भी हो रही है. सीएम नीतीश की सहयोगी भाजपा बार-बार मुख्यमंत्री से राज्य में तत्काल लॉकडाउन लगाने का मांग कर रही है. बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और नीतीश कैबिनेट में मंत्री रामसूरत राय ने लॉकडाउन लगाने की मांग की है.


गौरतलब हो कि बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए पिछले ही सप्ताह रविवार को नीतीश सरकार ने सर्वदलीय बैठक कर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए थे. इसमें सबसे बड़ा निर्णय ये था कि राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाया गया. लेकिन इसका खुस ख़ास असर देखने को नहीं मिल रहा है. अब सब की निगाहें 1अन्ने मार्ग में हो रही सीएम की हाईलेवल मीटिंग पर टिकी हुई हैं कि आखिरकार बिहार सरकार कोरोना की रोकथाम को लेकर अगला कौन सा कदम उठाने जा रही है.

Ads

Ads

Input: FirstBihar

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment