BIHAR

विधान परिषद के कर्मियों की कोरोना से मौत, 15 पॉजिटिव मिलने के बाद कार्यालय 18 अप्रैल तक बंद

Editor
By Editor On April 13, 2021
1 min read 1.2k views

बिहार में कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में कई लोग आ रहे हैं. राजधानी पटना में हालात सबसे ज्यादा खतरनाक है. कोरोना महामारी से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आया है. बिहार विधान परिषद में कोरोना का जबरदस्त संक्रमण देखने को मिल रहा है. परिषद में काम करने वाले 15 कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

बिहार विधान परिषद की ओर से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक परिषद में काम करने वाले दो सहायकों की मौत हो गई है. सहायक अरुण राम की मौत के बाद एक और सहायक की मौत हो गई है, जिनका नाम विजेंद्र बताया जा रहा है. विधान परिषद में कोरोना टेस्ट जारी है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को 150 लोगों की टेस्टिंग कराई गई है, जिसमें से लगभग 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस आंकड़े के मुताबिक परिषद् में काम करने वाले हर दसवां कर्मी कोरोना की चपेट में आ गया है. क्योंकि संक्रमण का दर 10% माना जा रहा है.


गौरतलब हो कि विधान परिषद में सोमवार को अरुण राम के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया. उन्हें श्रद्धांजलि दी गई जिसके बाद कार्यालय बंद कर दिया गया. विधान परिषद सचिवालय में अब सैनिटाइजेशन का काम कराया जाएगा. उसके बाद ही कार्यालय में कर्मी प्रवेश करेंगे विधान परिषद के सभी अधिकारियों पर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह भी अपनी कोरोना जांच कराएंगे. हालांकि वह पहली लहर में पॉजिटिव पाए जा चुके हैं.

विधान परिषद में भी अब गृह विभाग के गाइडलाइन का पालन होगा. 30 अप्रैल तक के 33 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ कार्यालय चलाने का निर्देश दिया गया है. वही वरीय अधिकारियों की उपस्थिति को 100 फीसदी रखा गया है.

Input: FirstBihar

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment