BIHAR

मुजफ्फरपुर ; गाय दूह रही थी महिला तभी घूर में लगी आग, बुझाने में झुलसे दंपति, इलाज के दौरान पति ने तोड़ा दम

Editor
By Editor On April 11, 2021
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर: जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बुआरी डीह में सुबह-सुबह घर के बाहर काम करने के दौरान दम्पति एक साथ आग में झुलसे गए. जिससे आनन-फानन में दोनों को skmch में करवाया गया भर्ती, जंहा इलाज के दौरान पति की मौत हो गई.

Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

जानकारी के अनुसार गायघाट थाना क्षेत्र के बुआरि दिह गांव में रविवार की अहले सुबह गाय दुहने के दौरान घूर से महिला के शरीर मे अचानक आग लग गई, वंही आग बुझाने गए पति भी बुरी तरह झुलस गए. जिसको एसकेएमसीएच में भर्ती करवाया गया. जंहा पति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसकी पहचान लाल बाबू साह के पुत्र संजय साह के रूप में हुई है, वंही महिला की भी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

परिजनों ने बताया कि घायल महिला (कंचन देवी) दरवाजे पर गाय दुह रही थी इसी क्रम में बगल में जल रहे घूर की आग से अचानक कपड़े में आग लग गयी. शोर-मचाने पर पति आग को बचाने गया जिसमे वो भी झुलस गए. उन्होंने बताया कि इनके तीन छोटे छोटे बच्चे है अगर इनको कुछ होता है तो बच्चे कहां जाएंगे.

मामले में एसकेएमसीएच अधीक्षक ने बीएस झा ने कहा की पति और पत्नी लग्भग 90% से ज्यादा जले हुए थे, वंही पति की मौत इलाज के दौरान हो गई. वंही महिला की स्थिति गम्भीर बनी हुई है, जिसका इलाज चल रहा है.

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment