BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

कहा था रानी बनाकर रखूंगा और जब मन भर गया तो… महिला थाना पहुंच पीड़िता ने लगाई गुहार

मुजफ्फरपुर। वैशाली जिला निवासी रेलवे लोको पायलट ने मुजफ्फरपुर के सकरा की युवती को अपना बनाने के लिए न जाने कितने सपने दिखाए। सैकड़ों वादे किए। कहा, रानी बनाकर रखूंगा। ट्रेन अपनी है। पूरे भारत की सैर कराऊंगा। मुंबई-गोवा में छुट्टियां मनाएंगे। जब युवती ने शादी कर ली तो तीन माह तक अपने पास रखा और उसके बाद मायके ले जाकर छोड़ दिया।

Sponsored


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

Sponsored

ऐसा कि लौटकर झांकने तक नहीं गया। अब पीड़िता अपने स्वजन के साथ महिला थाने का चक्कर काट रही है। रविवार को महिला थाने पर पहुंची महिला ने रेलकर्मी पति द्वारा मारपीट व प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। अपनी आपबीती सुनाई। थानेदार नीरू कुमारी ने बताया कि अभी जांच की जा रही है।

Sponsored


Sponsored

इसके बाद महिला की काउंसिलिंग की जाएगी। इसके बाद भी यदि बात नहीं बनेगी तो एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sponsored


Sponsored

पीड़िता ने बताया कि वह सकरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। एक ग्रामीण के माध्यम से वह वैशाली निवासी रेलवे लोको पायलट के संपर्क में आई। उस समय अारोपित ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। वह उससे शादी करना चाहता है। उसे अपना बनाने के लिए तरह-तरह के सब्जबाग दिखाए। जब वह उसकी बातों में आ गई तो उसने बिना देरी किए शादी कर ली। शहर के सदर थाना क्षेत्र में एक किराए का मकान लिया अौर वहीं दोनों साथ रहने लगे।

Sponsored


Sponsored

तीन माह तक साथ रहे। पूरी मस्ती की। इसके बाद जल्द वापस लाने का वादा करके मायके भेज दिया। समय गुजरता रहा, लेकिन उसने एक बार भी संपर्क नहीं किया। बेचैनी बढ़ने लगी तो शनिवार को वह महिला मुजफ्फरपुर स्थित रेलकर्मी के आवास पर पहुंची। यहां आने पर उसने देखा कि आरोपित दूसरी महिला के साथ थी। पीड़िता के अचानक पहुंचने से आरोपित घबरा गया। उसने दूसरी महिला को पत्नी बताते हुए पीडि़ता की पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया। रविवार को पीड़िता अपने भाई और चाचा के साथ सबसे पहले जीआरपी और उसके बाद आरपीएफ पोस्ट गई। जहां से उसे महिला थाना भेज दिया गया।

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Ads

Sponsored

Sponsored

Input: JNN

Sponsored

Comment here