ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsBUSINESSCricketNationalSPORTS

IPL 2022 नीलामी में पहली बार दिखेंगे बिहार के ये 6 क्रिकेटर्स, जाने कौन कौन है शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन के लिए खिलाडियों की सूचि जारी कर दी गई है। इस बार कुल 590 खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल होंगे और उनके लिए आईपीएल की कुल 10 टीमें बोली लगाएंगी। इस बार उत्तर प्रदेश के साथं साथ बिहारी क्रिकेटर्स को भी नीलामी के लिए ऑक्शन लिस्ट में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में बिहार से कुल 6 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब बिहार से इतने खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा बनेंगे। बिहार क्रिकेट संघ (BCA) खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से काफी खुश है। BCA ने कहा है कि ये उनके लिए बड़ी उपलब्धि है क्योंकि बिहार के क्रिकेटर्स (Cricketers Of Bihar) की धमक अब दुनिया भर में  बढ़ेगी। साथ ही राज्य के खिलाड़ियों को नेशनल टीम में दावेदारी करने का भी मौका मिलेगा।

Sponsored

इन खिलाड़ियों का बेस प्राइस 20 लाख से लेकर 2 करोड़ रुपये तक है, जिसमें सुरेश रैना, कुलदीप यादव जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। जबकि बिहार से भी करीब आधा  दर्जन खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। आपको बता दें कि इस बार बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के लिए भी आईपीएल खास है, क्योंकि अब यूपी की भी अपनी एक टीम है। उत्तर प्रदेश से लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम है, जिसे 7,090 करोड़ रुपये में खरीदा गया है।

Sponsored
ipl auction 2022
इंडियन प्रीमियर लीग मेगा ऑक्शन 2022

बिहार से ये क्रिकेटर्स चयनित

आईपीएल ऑक्शन लिस्ट में बिहार के खिलाड़ी अनुज राज, अभिजीत साकेत, प्रत्यूष सिंह, विपुल कृष्णा, लखन राजा और अनुनय सिंह शामिल हैं। अनुज राज बिहार के सीवान जिले के रहने वाले हैं। आपको बता दें कि IPL 2022 के ऑक्शन का आयोजन बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी 2022 को होना है।

Sponsored
ipl auction
आईपीएल ऑक्शन लिस्ट में बिहार से कुल 6 खिलाड़ियों का चयन

इसमें 590 क्रिकेटर पर बोली लगेगी, जिनमें से 370 भारतीय और 220 विदेशी खिलाड़ी हैं। इस सीजन आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और अहमदाबाद दो नई टीमें शामिल की गई हैं। आईपीएल नीलामी में सभी 10 टीमों के मालिक हिस्सा लेंगे।

Sponsored

बिहारी क्रिकेटर्स और उनकी बेस प्राइस

बिहार के छह खिलाड़ी IPL के ऑक्शन सूची में शामिल होंगे। आईये देखते है आईपीएल नीलामी 2022 के लिए उनकी बेस प्राइस:

Sponsored
  • अनुज राज – बॉलर (बेस प्राइस 20 लाख)
  • अभिजीत साकेत – बॉलर (बेस प्राइस 20 लाख)
  • प्रत्युष सिंह – ऑलराउंडर (बेस प्राइस 20 लाख)
  • विपुल कृष्णा – बॉलर (बेस प्राइस 20 लाख)
  • लखन राजा – ऑलराउंडर (बेस प्राइस 20 लाख)
  • अनुनय सिंह – ऑलराउंडर (बेस प्राइस 20 लाख)

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर्स और उनकी बेस प्राइस

  • सुरेश रैना – 2 करोड़
  • भुवनेश्वर कुमार – 2 करोड़
  • कुलदीप यादव – 1 करोड़
  • प्रियम गर्ग – 20 लाख
  • शिवम मावी – 40 लाख
  • अंकित सिंह राजपूत – 20 लाख
  • कार्तिक त्यागी – 20 लाख
  • रिंकू सिंह – 20 लाख
  • यश दयाल – 20 लाख
  • वासु वत्स – 20 लाख
  • समीर रिज़्वी – 20 लाख
  • ध्रुव जुरेल – 20 लाख
  • आर्युन जुयाल – 20 लाख
  • अक्षदीप नाथ – 20 लाख
  • मोहसिन खान – 20 लाख
  • जीशान अंसारी – 20 लाख
  • सौरभ कुमार – 20 लाख
  • संदीप कुमार – 20 लाख
  • जसमेर धनखड़ – 20 लाख
  • अमित मिश्रा – 20 लाख
  • करण शर्मा – 20 लाख
  • मोहित जांगरा – 20 लाख
  • आकिब खान – 20 लाख
  • शिवम शर्मा – 20 लाख
  • पूर्णक त्यागी – 20 लाख
  • यशोवर्धन सिंह – 20 लाख

क्या है IPL नीलामी की प्रक्रिया?

आईपीएल नीलामी एक इवेंट है। बीसीसीआई इस निलामी का आयोजन करवाता है। एक टीम अधिकतम 25 खिलाड़ी रख सकती है। जो फ्रेंचाइजी सबसे बड़ी बोली लगाएगी खिलाड़ी उसका होगा। बोली नहीं लगने से खिलाड़ी अनसोल्ड हो जाता है। किसी भी टीम में अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।

Sponsored

आईपीएल में बेस प्राइस 20 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपये के बीच होता है। बेस प्राइस बीसीसीआई तय करता है, जबकि 10 साल में फुल नीलामी होती है और हर साल मिनी नीलामी होती है। टीम अपने खिलाड़ी खरीदने के लिए 80 करोड़ खर्च कर सकती है।

Sponsored

Comment here