BIHAR

बिहार सरकार का फैसला, शादी में 50 तो श्राद्धकर्म में 20 लोग ही हो सकेंगे शामिल

Editor
By Editor On April 28, 2021
1 min read 1.2k views

बिहार में कोरोना संकट के बीच आज क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार 2 दिनों से मैराथन मीटिंग कर हालात का जायजा लिया था। मंगलवार को सीएम नीतीश ने बिहार के सभी जिलों के एसपी-डीएम के साथ वीसी के माध्यम से बैठक कर कोरोना की स्थिति की समीक्षा की थी।


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

इसके बाद आज भी अधिकारियों के साथ बैठक की। कोरोना संकट में आगे क्या किया जाये इसको लेकर आज क्राइसिसि मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई। बैठक में लिये गए निर्णय की जानकारी विकास आयुक्त आमिर सुबहानी एवं स्वास्थ्य प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने दिया।


सरकार के निर्णय की दी जानकारी
दोनों अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीडिया को संबोधित किया। अधिकारियों ने आज की बैठक में लिये गए निर्णय की जानकारी साझा की। आमिर सुबहानी ने बताया कि आज की मीटिंग में कोरोना संक्रमण रोकने को क्या किये जायें इस पर विचार किया गया। प्रत्यय अमृत ने बताया कि शाम छह बजे के बजाए 4 बजे ही दुकाने बंद हो जायेंगी। कल से ही बंद होंगी। शाम का कर्फ्यू अब रात 9 बजे की बजाए शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। भीड़ वाले बाजारों को डीएम बंद करा सकते हैं या दूसरे जगह शिफ्ट कर सकते हैं।


शादी समारोह में सिर्फ 50 लोग होंगे
शादी समारोह में सिर्फ पचास लोग रहेंगे,अँतिम संस्कार में 20 लोग रहेंगे। शादी में कर्फ्यू रात 10 बजे से प्रभावी रहेगा। डीजे पर पूर्णतः बैन रहेगा। कोरोना से मरने वालों का सरकारी खर्च पर अंंतिम संस्कार होगा। ऑफिस में 25 फीसदी उपस्थिति पर काम होगा और शाम चार बजे ही बंद करना होगा। रेस्टोरेंट में रात 9 बजे तक खाना ले जाने की अनुमति होगी।

Ads

Ads

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment