कोरोना के कहर के बीच बिहार सरकार ने 4 जनवरी से सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को खोलने की अनुमति दे दी थी. इसी बीच इस वक़्त की बड़ी खबर मुंगेर जिले से सामने आ रही है जहां असरगंज प्रखंड के ममई हाई स्कूल में एक साथ 25 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. संक्रमितों ने स्कूल में पढ़ने वाले छात्र और शिक्षक शामिल हैं.
बताया जा रहा है कि 4 जनवरी से जिले के सभी हाई स्कूल खोल दिए गए थे जिनमें ममई हाई स्कूल भी शामिल था. आज एकाएक इस स्कूल के 25 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है.

एक साथ कोरोना के 25 मामले सामने आने के बाद सीएस ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का आदेश दिया है. इसके साथ ही उस क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. वैसे लोग जो संक्रमितों के संपर्क में आये थे उनसे कोरोना जांच कराने की अपील की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें
बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी करने के लिए सुनहरा अवसर, करना होगा बस ये काम…
ANIMAL ने बाहुबली-2 को पछाड़ा, खतरे में अब इन दो फिल्मों का ये Record…
पैसा कमाने वालों पर भारी पड़ रहे है बेरोजगार, इस मामले में निकले आगे…
मुश्किल में पड़ीं देश की पहली ट्रांसजेंडर विधायक, मामला हुआ दर्ज
बिना सूचना के गायब थे 58 गुरुजी, के के पाठक ने लिया एक्शन और फिर….

Input: Firstbiahr
