BIHAR

मुजफ्फरपुर; बैंक का क्लर्क निकला Corona पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग ने किया होम क्वारेंटाइन

Editor
By Editor On April 13, 2021
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर: पीएचसी गायघाट में सोमवार को कोरोना जांच के दौरान प्रखंड के एक बैंक के क्लर्क पॉजिटिव पाए गए। इसकी सूचना के बाद क्षेत्र मे हड़कंप मच गया है। क्लर्क कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे। बैंक के मैनेजर संजय चौधरी ने बताया कि क्लर्क की तबीयत पिछले तीन दिनों से खराब थी। उसका इलाज चल रहा था।


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

सोमवार को लक्षण के आधार पर गायघाट पीएचसी में कोरोना की जांच करवायी गयी। यहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। बैंक क्लर्क बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं व पिछले कुछ महीनों से गायघाट में ही डेरा लेकर रह रहे हैं। पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पीएसपी गुप्ता ने बताया कि क्लर्क की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बैंक के सभी कर्मियों की जांच की गयी है।


अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। बताया कि सोमवार को पीएचसी में कुल 140 लोगों की जांच की गयी। इसमें एक बैंक कर्मी ही पॉजिटिव पाये गये हैं। उन्हें होम क्वारंटाइन में रहने की हिदायत दी गई है।

Input: Hindustan

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment