BIHARBreaking NewsNature

3 FEB काे पटना सहित बिहार के 19 जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी, बढ़ेगी कनकनी

PATNA-3 फरवरी काे पटना में बारिश का अलर्ट, बढ़ेगी कनकनी : सर्द पछुआ हवा की रफ्तार में हुई कमी और धूप निकलने की वजह से रविवार काे ठंड से कुछ राहत मिली। माैसम में हुए बदलाव से राज्य के न्यूनतम व अधिकतम पारा में कुछ इजाफा हुआ। 3 फरवरी काे पटना सहित 19 जिलों में बारिश, बिजली चमकने का यलाे अलर्ट जारी किया है।

Sponsored

माैसम 2 फरवरी तक रहेगा शुष्क, 3 काे पटना समेत प्रदेश के 19 जिलों में बारिश का यलाे अलर्ट : सर्द पछुआ हवा की रफ्तार में कमी और धूप निकलने की वजह से रविवार काे ठंड से कुछ राहत मिली। माैसम में हुए बदलाव से राज्य के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कुछ इजाफा हुआ हालांकि रविवार काे पूर्णिया, पश्चिम चंपारण और दरभंगा में काेल्ड डे रहा। सबाैर, माेतिहारी और बेगूसराय सबसे सर्द रहा।

Sponsored

इन तीनाें शहराें का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 8 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्वानुमान में कहा गया है कि 2 फरवरी तक माैसम शुष्क रहेगा। 2 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में बढ़ाेतरी हाेगी और हवा की रफ्तार में कमी हाेने की संभावना है। वहीं एक बार फिर पश्चिमी विक्षाेभ के दस्तक देने की संभावना काे देखते हुए माैसम विभाग ने 3 फरवरी काे पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, आरा, राेहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सीवान व गाेपालगंज के अलग-अलग स्थानाें पर हल्की बारिश, मेघ गर्जन अाैर बिजली चमकने काे लेकर यलाे अलर्ट जारी किया है।

Sponsored

तीन काे छाेड़ अन्य जिलों का पारा 10 से नीचे
रविवार काे जमुई का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 11.6 डिग्री, जबकि पश्चिमी चंपारण और मुजफ्फरपुर का 10.1 डिग्री रहा। राज्य के 10 जिलाें का न्यूनतम तापमान 7 से 8 के बीच रहा। इनमें पटना का 8, गया का 7.2, सबाैर, बेगूसराय और माेतिहारी का 7, अररिया का 7.1, पूसा का 7.5, नालंदा का 7.8, नवादा और बांका का 7.6 डिग्री रहा। सबसे कम अधिकतम तापमान पश्चिम चंपारण में 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक अधिकतम पारा औरंगाबाद में 24.4 डिग्री रहा। पटना के अधिकतम पारा में 1.2 डिग्री की बढ़ाेतरी हुई अाैर 22.2 डिग्री रहा।

Sponsored

Comment here