Sponsored
BIHAR

3 बच्चों की मां से युवक ने रचाई शादी, साथ नही लाने पर जबरन बिहार के समस्तीपुर पहुंची, ड्रामा शुरू

Sponsored

PATNA : 3 बच्चों की मां से युवक ने दिल्ली में रचाई शादी, साथ नहीं लाने पर जबरन बिहार के समस्तीपुर पहुंची महिला- समस्तीपुर के एक शादीशुदा युवक को प्यार का खुमार ऐसा चढ़ा कि युवक ने 3 बच्चों की मां को दिल दे बैठा। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देशरी कर्रख पंचायत के पकाही वार्ड संख्या-8 की है। बताया जाता है कि युवक शशि शर्मा की शादी 3 वर्ष पहले तेघडा़ के मधुरापुर में हुआ था।शादी के बाद शशि शर्मा काम करने गुड़गांव गया जहां एक वर्ष पहले उसकी नजर 3 बच्चों की मां लक्ष्मी पर पड़ी और दोनो एक दूसरे को दिल दे बैठे।

Sponsored

मामले का खुलासा तब हुआ जब 5 दिन पहले महिला गुड़गांव से उक्त युवक के गांव पकाही पहुंच गई। महिला कुछ दिन तक शशि शर्मा के साथ रही लेकिन इतने में ही युवक की दूसरी पत्नी भी घर आ गई। तब युवक ने लक्ष्मी को घर से निकल दिया। महिला मध्य प्रदेश की रहने वाली है।

Sponsored

पीड़िता लक्ष्मी ने बताया की गुड़गांव में वो जिस घर में चौकीदारी का काम करती थी उसी घर में शशि शर्मा भी काम करता था। इसी दौरान हम दोनों की मुलाकात हुई। महिला को शशि ने बताया था कि उसकी पहली पत्नी विकलांग है और वो उसके साथ नही रहती है। फिर इसके बाद दोनों रजामंदी साथ रहने लगे।

Sponsored

महिला ने बताया की इस बीच शशि 2–3 बार घर आया फिर वापस गुड़गांव लौट गया। लेकिन छठ पूजा में शशि अपने गांव आया तो फिर वापस नहीं लौटा। इसके बाद वो उसे ढूंढते–ढूंढते बिहार आ गई। महिला ने कहा की एक वर्षों से शशि का खर्चा वह खुद उठाती थी। इस दौरान लगभग 1 लाख 10 हजार रुपए भी शशि को दिए।

Sponsored

महिला समस्तीपुर पहुंचने के बाद शशि के साथ रहने लगी थी लेकिन इसी बीच शशि की पहली पत्नी आ गई। तब शशि ने लक्ष्मी को घर से निकालकर घर में ताला मार सपरिवार भाग गया। महिला ने शशि पर सोना चोरी करने के आरोप भी लगाया है। इस दौरान पंचो की मौजूदगी में ग्रामीणों ने घर के दरवाजा का ताला तोड़कर महिला को घर में रहने का आदेश दिया है। फिलहाल सामाजिक स्तर पर मामले को सुलझाया जा रहा है।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored