BIHAR

बिहार में कोरोना से 152 ने दम तोड़ा पर स्वास्थ्य विभाग कह रहा 80 मौतें

Editor
By Editor On May 1, 2021
1 min read 1.2k views

कोरोना से 24 घंटे में बिहार में 152 लोगों की मौत हो गयी। 30 की मौत पटना में जबकि 122 लोगों की मौत बिहार के अन्‍य जिलों में हो गयी। पटना के चार बड़े अस्पतालों-एनएमसीएच में 11, पटना एम्स में 5, पीएमसीएच में 10 और आईजीआईएमएस में 4 लोगों की जान चली गयी। जिलों के तीन मरीजों की मौत पटना के सरकारी अस्‍पतालों में हो गयी। हालांकि स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने 80 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत की पुष्टि की है।


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

मगध, भोजपुर और सारण में 56 लोगों की कोरोना से जान चली गई। इनमें बेगूसराय में 12, गया में 10 के अलावा कैमूर और नालंदा के आठ-आठ मरीज शामिल हैं। इसके अलावा आंकड़ों पर गौर करें तो नवादा, वैशाली, बक्सर और औरंगाबाद में चार-चार के अलावा सीवान और सारण में तीन-तीन को कोरोना ने लील लिया। हालांकि, इनमें से नालंदा के तीन और सारण के एक की मौत पटना में हो गई।


उत्तर बिहार में कोरोना से 45 लोगों की मौत
उत्तर बिहार के जिलों में शुक्रवार को कोरोना ने मौत के पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए। गुरुवार को इन जिलों में 41 लोगों की मौत हो गई थी जबकि शुक्रवार को यह आंकड़ा 45 पर पहुंच गया। सबसे अधिक 18 लोगों की मौत पश्चिम चंपारण जिले में हुई। 15 लोगों की मौत बेतिया मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में हुई जबकि तीन लोगों ने जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में दम तोड़ दिया। मुजफ्फरपुर में नौ लोगों की जान कोरोना ने ले ली।


कोसी और पूर्वी बिहार में कोरोना ने 21 की जिंदगियां लील ली। भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बीते 24 घंटे में चार कोरोना मरीजों की मौत हुई। इनमें तीन भागलपुर के और एक मुंगेर जिले के रहनेवाले थे। नवगछिया में भी दो कोरोना मरीजों की मौत की सूचना है। भागलपुर रेलवे जंक्शन के डायरेक्टर की हावड़ा में कोरोना से मौत हो गई है। वहीं, कोसी में छह कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

Ads

Ads

Input: Hindustan

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment