BIHARNationalNature

15 KM की रफ्तार से चली रही पछबा हवा, बिहार में ठंड से लोग परेशान, डाक्टरी सलाह- सावधान रहिए

PATNA- 15 KM की रफ्तार से चली पछुअा हवा ने बढ़ाई ठंड, पटना का तापमान 24 घंटे में 6.6 डिग्री गिरा, गया सबसे सर्द : हिमाचल, जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड से सर्द पछ़ुअा हवा के अाने से पटना समेत पूरे बिहार में ठंड में बढ़ाेतरी हाे गई। करीब 15 किलाेमीटर की रफ्तार से चली हवा ने जहां एक तरफ चालू माैसम में पहली बार रविवार काे कनकनी का अहसास करा दिया वहीं न्यूनतम पारा भी लुढ़क गया। गया का न्यूनतम 6.7 डिग्री से. लुड़क कर 5.3 डिग्री पहुंच गया। सूबे में रविवार काे गया सबसे सर्द रहा।

Sponsored

वहीं पटना का न्यूनतम पारा चाैबीस घंटे में 6.6 डिग्री लुढ़क गया अाैर यह 7.6 डिग्री से. रिकाॅर्ड किया गया। चालू सीजन में पटना का यह सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सीवान का जीरादेई जाे शनिवार काे सूबे में सबसे ठंडा था वहां रविवार काे न्यूनतम पारा 6 डिग्री से. रहा। शनिवार काे जीरादेड का न्यूनतम पारा 9.4 था।

Sponsored

पटना माैसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अाशीष कुमार ने बताया कि उत्तर अाैर पू्र्वी बिहार में न्यूनतम पारे में बढ़ाेतरी हाेगी जबकि पटना, गया, नालंदा, अाैरंगाबाद, नवादा, अारा, बक्सर समेत दक्षिण -पश्चिम अाैर दक्षिण-मध्य बिहार में न्यूनतम पारा 1 डिग्री से. से कम गिरेगा। उन्हाेंने कहा कि अगले पांच दिनाें तक शीतलहर काे लेकर काेई चेतावनी नहीं है। कहीं-कहीं हल्का कुहासा छाया रहेगा। पछुवा हवा की रफ्तार कम हाे गई है।

Sponsored

Comment here