ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsEDUCATIONNationalPolicePolitics

स्कूल में झाड़ू मारने पहुंची पंजाब के नए मुख्यमंत्री की मां, कहा— मेरा बेटा CM बना है मैं नहीं

रोज की तरह स्कूल अपने समय पर खुला है। बच्चों के आने से ​पहले हर दिन की भांति आज भी एक और हाथों में झाड़ू लेकर विद्यालय का कोना—कोना साफ कर रही है। कौन है यह महिला। स्कूल में चारों ओर आइ इस औरत की चर्चा जोर—शोर से हो रही है। लोग उन्हें झाड़ू ना मारने के लिए रिक्वेस्ट करते दिख रहे हैं, लेकिन वह कहती है मेरा बेटा सीएम बना है मैं नहीं। मेरा काम पहले भी झाड़ू लगाना था और आज भी वहीं है। भगवंत मान संगरूर सीट से चुनाव लड़ रहे थे। उन्हें 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीत मिली है। इस जीत के बाद भगवंत मान अपनी मां हरपाल कौर के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। पार्टी ने उनकी जीत का जश्न मनाया। इस दौरान भगवंत मान और हरपाल कौर भावुक हो गए। दोनों एक दूसरे को गले लगाते दिखे।

Sponsored

भगवंत मान को 78 हजार से ज्यादा वोट मिले, जबकि कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी दूसरे नंबर पर रहे। इसके बाद जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सीनियर बादल, अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई बड़े नेता चुनाव हार गए। भगवंत मान ने कहा कि दुनिया के कौने-कौने में बसे पंजाबियों का धन्यवाद, जो आ भी नहीं पाए वो भी इस जंग का हिस्सा बने। विरोधी पार्टियों ने निजी हमले और टिप्पणियां की, आज मैं इस मंच से कहना चाहता हूं कि उनको ये शब्दावली मुबारक।

Sponsored

उन्होंने आगे कहा कि उनको तीन करोड़ पंजाबियों की इज्ज़त करनी होगी, बहुत बेइज्जती कर चुके। हम पब्लिक सर्वेंट हैं, हमें जनता की सेवा करना है, पहले पंजाब बड़ी-बड़ी जगहों से चल रहा था, अब गांव और खेतों से चलेगा। बड़े बड़े हार ग‌ए, बादल, सिद्धू, चन्नी दोनों सीटों से हार ग‌ए, जिन लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट नहीं दिया उनको भी धन्यवाद, सबका लोकतांत्रिक हक है, मैं पूरे पंजाब का मुख्यमंत्री बनूंगा।

Sponsored

भगवंत मान ने कहा कि बेरोजगारी की हताशा में युवाओं के हाथ में नशे के टिके हैं, आप यूक्रेन में देख लो छोटे से देश में पढ़ने ग‌ए हैं, क्या ये सब हम यहां नहीं कर सकते? आप लोगों ने झाड़ू फेरकर अपना फ़र्ज़ निभा दिया, अब जिम्मेदारी निभाने की बारी मेरी है। आप नेता ने अरविंद केजरीवाल जी का धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने शूगर होते हुए भी इतना समय दिया, डॉक्टरों ने मना भी किया था।

Sponsored

भगवंत मान ने कहा कि एक और खुशखबरी देता हूं कि किसी सरकारी दफ्तर में मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं होगी, भगत सिंह और अंबेडकर की ही फोटो होगी। सबका धन्यवाद। हम मिलकर काम करेंगे, अपने वायदों को निभाएंगे, फ्रि बिजली देंगे, फैक्ट्री वापस लाएंगे, किसानों के लिए काम करेंगे, ट्रैक, स्टेडियम का निर्माण करेंगे। हम पंजाब को दोबारा पंजाब बनाएंगे।

Sponsored

Comment here