ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

शादी समारोह से लौट रही 10 साल की बच्‍ची के साथ 6 नाबालिगोंं ने किया गैंगरेप…

10 साल की मासूम के साथ 6 नाबालिगों ने सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। नाबालिगों की उम्र 9 से 15 साल क बीच बताई जा रही है। खूंटी SP अमन कुमार ने मीडिया को बताया कि इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी छह लड़कों को लड़कों को हिरासत में लिया है। सभी को कोर्ट के समक्ष पेश करने के बाद सुधार गृह में भेज दिया गया है। एसपी अमन कुमार का कहना है कि लड़की ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि इन 6 लड़कों में से 4 को जानती थी। सभी एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान घटना को अंजाम दिया है।

Sponsored

बाल सुधार गृह भेजे गए सभी आरोपी


खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ 6 नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित लड़की की मां ने थाने में मामले की जानकारी देते हुए एफआईआर दर्ज कराई। थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 नाबालिग आरोपियों को निरुद्ध कर लिया गया है। इस के बाद इन्‍हें कोर्ट के सामने पेश किया गया। जिसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद इन सभी नाबालिगों को ऑबर्सवेशन होम भेज दिया गया है।

Sponsored

क्‍या कहा खूंटी एसपी ने


एसपी खूंंटी अमन कुमार ने मीडिया को बताया कि मामला बुधवार का है। जब यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो इस पर तुरंत कार्रवाई की गई। सभी 6 नाबालिगों को पकड़ लिया गया। इसके बाद इन सभी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया और वहां इन्‍हें ऑर्ब्‍जवेशन होम भेज दिया गया। एसपी अमन कुमार ने बताया कि लड़की पहले ही 6 में से 4 लड़कों को जानती थी। सभी एक शादी समारोह में शामिल हुए थे और समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्‍ते में 6 लड़कों ने घटना को अंजाम दिया। एसपी ने अपहरण की बात से इंकार किया है। वहीं लड़की के दिए बयान में भी अपहरण की बात नहीं कही जा रही है।

Sponsored

नाबालिगों पर अगवा कर घटना को अंजाम देने का आरोप


घटना के संबंध में आरोप है कि बुधवार को पास के गांव में एक शादी थी। इसी दौरान आस-पास के गांव के लोग भी इस शा‍दी समारोह में शामिल हुए। इस बीच लड़की से कुछ लड़कों की कहासुनी हो गई। रात में लड़की अकेले अपने गांव लौट रही थी। तभी छह नाबालिग लड़कों ने उसे पकड़कर जबरदस्ती सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। जिसके बाद पीड़ित ने घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस ने सभी लड़कों को पकड़ा।

Sponsored

पंचायत लगाकर मामला सुलझाने की कोशिश

मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद गैंगरेप की घटना को सुलझाने के लिए पंचायत लगाई गई। गांव में पंचायत बुलाकर गैंगरेप को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनने पर तपकार थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को पकड़ लिया है। क्‍योंकि सभी एक दूसरे को जानते थे और आस-पास ही रहते थे। आरोपियों की उम्र 9 से 15 साल के बीच है और सभी स्कूल में पढ़ते हैं। निरुद्ध किए गए सभी बच्चों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Sponsored

Comment here