ElectionNationalPoliticsUTTAR PRADESH

वोट डालने के बाद दुल्हन को ले गया घर, मंडप से सीधे मतदान करने पहुंचा दूल्हा

NEW DELHI = मंडप से सीधे मतदान करने पहुंचा दूल्हा, वोट डालने के बाद दुल्हन को ले गया घर : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण में मथुरा की पांच विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। लोकतंत्र के महापर्व में मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में गजब का उत्साह है। इसी कड़ी में शादी के बाद एक दूल्हे ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। इसके बाद अपनी दुल्हन को घर ले गया। दूल्हे के साथ आए बरातियों ने भी अपने मत का प्रयोग किया।

Sponsored

जिले में गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान की प्रक्रिया शाम छह बजे तक चलेगी। मतदान के लिए जिले में 1104 मतदान केंद्रों पर 2224 बूथ बनाए गए हैं। इस बार 18.71 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Sponsored

मथुरा सदर क्षेत्र के रहने वाले ईशान पांडे की शादी बुधवार रात को एक मैरिज होम में संपन्न हुई। गुरुवार सुबह ईशान ने अपनी दुल्हन को घर ले जाने से पहले मतदान करने पहुंचे। उन्होंने ज्ञान ज्योति जूनियर हाईस्कूल पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

Sponsored

ईशान पांडे ने कहा कि पहले मतदान फिर जलपान। हर किसी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। बूथ पर ईशान के साथ लाइन में खड़े अधिवक्ता संजय गौड़ एडवोकेट ने कहा कि हर किसी को मतदान करना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ लोकतंत्र में हर वोट जरूरी होता है।

Sponsored

नवविवाहिता लताश्री अपनी ससुराल भरतपुर से मथुरा में मतदान करने आई। उन्होंने सुभाष इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। हाल ही में लताश्री की शादी हुई है। उनका मथुरा की मतदाता सूची में नाम है।

Sponsored

जिले में मतदान को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 20 आदर्श बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। वहीं सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम हैं। डीएम और एसएसपी भ्रमण कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

Sponsored

Comment here