AccidentBankBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPATNAPoliticsSTATEUncategorized

रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं को मिलेगा फ्री बस यात्रा करने का मौका, सरकारी आदेश जारी

रक्षाबंधन पर सिटी बसों मेंमुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं : रक्षाबंधन के दिन 22 अगस्त को परिवहन विभाग महिलाओं को एक सौगात देने जा रहा है। उस दिन महिलाएं बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सिटी सर्विस की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि सिटी बसों में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने अाैर सुरक्षित सफर के लिए रक्षाबंधन पर विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी।

Sponsored

रक्षाबंधन के अवसर पर निःशुल्क यात्रा के लिए कई संगठनों द्वारा अनुरोध किया गया है। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि निगम द्वारा राजधानी में 125 सिटी बसों का परिचालन किया जा रहा है। इसमें 70 बसें सीएनजी और 14 इलेक्ट्रिक बसें हैं। इन सभी बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं अाैर युवतियों के लिए सेवा पूरी तरह फ्री रहेगी। निगम के प्रशासक श्याम किशोर के अनुसार सिटी बसों में सफर के लिए महिलाओं को मंथली पास में पूर्व से ही विशेष छूट दी जा रही है। इसके साथ ही सभी बसों में 65 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। बसों में सफर के दौरान महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें इसके लिए बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं अाैर अन्य सुविधाएं दी गई हैं।

Sponsored

 

 

 

input – daily bihar

Sponsored

Comment here