BIHARBreaking NewsFoodLife StyleNational

भारत के ये 6 शहर स्ट्रीट फ़ूड लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं, हर शहर में है कुछ खासियत

भारत के विभिन्न शहर अपनी संस्कृतियों और परंपराओं (Rituals) के साथ साथ अपने स्ट्रीट फूड (Street Food) के लिए भी दुनियाभर में मशहूर हैं। यहां अलग अलग जगहों पर कई तरह के फूड आइटम्स का स्वाद चखने को मिलता है। भारत के विभिन्न जगहों के स्ट्रीट-फूड के लोग दीवाने हैं और हर शहर में आपको कुछ खास खाने को मिल जाएगा।

Sponsored

इसके लिए आपको जानना होगा कि भारत के किस शहर में कौन सा स्ट्रीट फूड फेमस है। लखनऊ से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक में आपको कई तरह के स्ट्रीट फूड का बेहतरीन टेस्ट लेने को मिलेगा। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो कोलकाता के चिकन काठी रोल्स का मजा ले सकते हैं।

Sponsored
Which street food is famous in which city of India
भारत के किस शहर में कौन सा स्ट्रीट फूड फेमस

वहीं अगर आपको चाट खाना पसंद है, तो आप दिल्ली की गलियों का रूख कर सकते हैं। कबाब खाने के लिए आपको लखनऊ पहुंचना होगा। आइए आपको बताते हैं कि भारत के किन शहरों में आपको कौन से स्ट्रीट फूड का मजा लेना चाहिए

Sponsored

लखनऊ

उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक शहर लखनऊ, खाने के शौकीन लोगों से भरा हुआ है। अगर आपने यहां का स्ट्रीट फूड अभी तक नहीं खाया तो जल्द ही इसका प्लान बना लें।

Sponsored
Lucknow Tunde Ke Kebab
लखनऊ के टुंडे के कबाब

यहां आपको लाजवाब टुंडे के कबाब से लेकर कई तरह की बिरयानी और शाकाहारी खाना भी मिल जाएगा। लखनऊ अपने स्ट्रीट फूड के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। लोग यहां के कबाब खाने के लिए दूर-दूर से आते हैं।

Sponsored

कोलकाता

Kolkata Phuchka
कोलकाता का फुचका

कोलकाता को आप स्ट्रीट फूड का राजा कह सकते हैं। यहां आप लोगों को हर वकत कुछ न कुछ खाते हुए देख सकते हैं। चाइना टाउन के बाओ से लेकर सड़क पर मिलने वाले सस्ते बंगाली खाने और काठी रोल्स तक, आपको यह सभी फूड आइटम्स टेस्ट करने चाहिए। साथ ही यहां का फुचका और यहां मिलने वाली मिठाइयों का मजा भी जरूर लें।

Sponsored

मुंबई

मुंबई शहर न सिर्फ अपने ग्लैमर के लिए जाना जाता है, बल्कि यहाँ के स्ट्रीट फूड दुनियाभर में मशहूर हैं। मुंबई की हर गलियों में आपको तरह-तरह के स्ट्रीट फूड का स्वाद चखने को मिलेगा।

Sponsored
Mumbai Vadapav
मुंबई का वड़ापाव

आप वड़ापाव खाए बिना इस शहर से जा नहीं सकते, क्योंकि यह आपको शहर के हर कोने में मिल जाएगा। इसके अलावा आप यहां पर मिस्सल पाव, बॉम्बे सैंडविच, पानी पुरी, पाव भाजी और पारसी खाना भी जरूर ट्राई करें।

Sponsored

मदुरै

Dosa and Idli
डोसा और इडली

मदुरै को तमिलनाडु की आत्मा कहा जाता है, और यकीनन मदुरै एक सुंदर जगह है। मदुरै की सड़कें कमाल की हैं और आपको यहां कई तरह के स्ट्रीट फूड मिल जाएंगे। आपको यहां पर कई तरह के डोसा से लेकर इडली और नॉन-वेज फूड आइटम्स चखने को मिलेंगे।

Sponsored

अमृतसर

पंजाब का अमृतसर न सिर्फ अपने स्वर्ण मंदिर के लिए जाना जाता है बल्कि यह अपने स्ट्रीट फूड के लिए भी फेमस है। यहां का मशहूर अमृतसरी कुलचा आपको एकबार जरूर खाना चाहिए। इसके साथ ही यहां की लस्सी का भी स्वाद जरूर चखें।

Sponsored
Famous Amritsari Kulcha
मशहूर अमृतसरी कुलचा

अगर आप यहां सर्दियों में जाते हैं, तो मक्के की रोटी और सरसों का साग भी जरूर टेस्ट करें। अगर आप नॉन-वेज के शौकीन हैं, तो बटर चिकन और चिकन टिक्का जैसे फूड आइटम भी जरूर टेस्ट करें।

Sponsored

दिल्ली

Momos in every corner of Delhi
दिल्ली के हर कोने में मोमोज़

देश की राजधानी दिल्ली एक चमकदार शहर है और स्ट्रीट फूड यहां की खासियत है। यहां मिलने वाली चाट आपको सबसे ज्यादा पसंद आएगी। साथ ही यहां के टेस्टी गोलगप्पे भी आपका दिल जीत लेंगे।

Sponsored

इसके अलावा अगर आप स्ट्रीट फूड लवर हैं तो यहां के छोले भटूरे, छोले-कुलचे और तरह-तरह की बिरयानी भी जरूर ट्राई करें। दिल्ली के हर कोने में मोमोज़ भी मिलते हैं।

Sponsored

Comment here