ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

भक्तों के ​खुल गया पटना का इस्कान मंदिर, पहले दिन पूजा-अर्चना करने पहुंचे CM नीतीश एंड राज्यपाल

PATNAलाेगों के लिए खुला 100 करोड़ में बना इस्कॉन मंदिर, पहले दिन मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने भी की पूजा-अर्चना : पटना के बुद्ध मार्ग स्थित 100 करोड़ की लागत से तैयार इस्कॉन के श्री बांके बिहारी जी मंदिर का अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर लोकार्पण हो गया। राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दर्शन करने पहुंचे। उन्हाेंने बांके बिहारी की आरती की।

Sponsored

बीएसएनएल के रिटायर्ड एजीएम व दुबई के इंजीनियर की पत्नी भी शिकार, दुबई से आई थीं दर्शन करने
अनीता देवी इस्कॉन मंदिर के उद‌्घाटन के लिए ही दुबई से आई थीं। उनकी ससुराल दानापुर में है। उनके पति दुबई में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने कहा कि भीड़ में कब उनकी चेन काट ली पता ही नहीं चला। इधर सुधा राय के पति बीएसएनएल के रिटायर्ड एजीएम हैं। वहीं सिंधु कुमारी के पति भी बीएसएनएल कर्मी रह चुके हैं। खाजपुरा की अंशु ने कहा कि जब मेरे गले से चेन काटी जा रही थी तभी मेरी नजर संदिग्ध महिलाओं पर पड़ी। हमने महिला को पकड़ लिया। इसी बीच कई महिलाएं वहां से भाग गईं।

Sponsored

इस्कॉन मंदिर में दर्शन के लिए आईं 15 से अधिक महिलाओं की चुराई सोने की चेन

Sponsored

बुद्धमार्ग में इस्कॉन मंदिर में पहले दिन ही दर्शन के लिए आई करीब 15 महिलाओं की सोने की चेन चोरी हो गई। हालांकि अबतक छह महिलाओं और एक पुरुष ने इसकी शिकायत की है। शातिरों ने ग्रांड अपार्टमेंट की रहने वाली माया चरण, राजीवनगर की सुधा देवी, डॉली कुमारी, खाजुपरा की अंशु वर्णवाल, दानापुर की अमिता कुमारी, एसके पुरी की सोनम कुमारी और बहादुरपुर के सारथी त्रिपाठी की चेन चुरा ली। माया चरण ने शोर मचाया तब कई महिलाओं ने चेन चोरी होने की बात कही। इसी बीच भीड़ ने एक महिला को पकड़ लिया। महिला शिवानी कोलकाता की रहने वाली है। महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया। लगभग 105 ग्राम सोने की चेन चोरी हुई है जिसकी कीमत लगभग छह लाख आंकी जा रही है।

Sponsored

Comment here