AccidentBankBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPATNAPoliticsSTATEUncategorized

बिहार से झारखंड होकर UP व छत्तीसगढ़ जाना होगा आसान, रोहतास-गढ़वा के बीच बनेगा पुल, 210 करोड़ मंजूर

बिहार से झारखंड होकर यूपी व छत्तीसगढ़ जाना होगा आसान, तीन साल में बनेगा पुल, 210.13 करोड़ की मंजूरी : बिहार और झारखंड के दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्र में हाइवे कनेक्टिविटी बहाल करने वाले पंडुका घाट टू-लेन पुल पर 210.13 करोड़ खर्च होंगे। मंगलवार को कैबिनेट ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी। 2.15 किलोमीटर लंबे इस पुल को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम तीन वर्षों में बनाएगा। बिहार के रोहतास और झारखंड के गढ़वा के बीच बनने वाले इस पुल से बिहार से झारखंड होते हुए उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ जाना आसान हो जाएगा।

Sponsored

पलामू से बिहार आने के लिए अभी छतरपुर-हरिहरगंज-औरंगाबाद होते हुए लोगों को डिहरी ऑन सोन आना पड़ता है। इस नयी परियोजना के बन जाने के बाद स्वर्णिम चतुर्भुज (कोलकाता-दिल्ली राजमार्ग) से डिहरी ऑन सोन से मात्र 70 किलोमीटर की दूरी तय कर तिलौथु-अकबरपुर-यदुनाथपुर होते लोग पंडुका पुल पार कर झारखंड पहुंच जाएंगे। कोलकाता-दिल्ली राजमार्ग के दक्षिण की तरफ सोन नदी पर बिहार का यह पहला पुल होगा। इस एनएच पर फोर-लेन पुल के साथ ही उसके उत्तर की ओर दाउदनगर-नासरीगंज (4लेन), अरवल-सहार (2लेन) और कोईलवर बिहटा (6लेन) कुल 3 पुल है।

Sponsored

 

 

 

 

input – daily bihar

Sponsored

Comment here