ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

बिहार में सिर्फ लिट्टी चोखा नहीं ये डिश भी है लल्लनटॉप, आपके मुँह का स्वाद बनाने में नहीं छोड़ेगी कोई कसर

बिहार की पहचान उसकी बोली और खाने से है। जब भी बिहारी खाने की बात होती है तो सबसे पहले नाम लिट्टी चोखा का आता है। हालांकि इसके अलावे भी बिहार कई ऐसे डिश हैं जो आज भी देशी अंदाज में लोगों को परोसे और खाए जाते हैं। हमारा वादा है कि इसे खाने के बाद मुंह से वाह निकलना तय है।

बिहार के खाने की बात हो और लिट्टी चोखा की बात न हो तो हर बात अधूरी है। बिहार का लिट्टी चोखा अब अंतर्राष्ट्रीय पहचान बना चुका है। बिहार में ये सबसे ज्यादा खाए जाने वाली डिश है।

Sponsored

बैगन और आलू के चोखे के साथ इनकी बात ही कुछ और होती है। बिहार में बाहर से आने वाले पर्यटक एक बार ये डिश जरूर ट्राई करते हैं।

Sponsored
Bihari Dish Mal Pua
बिहारी डिश माल पुआ

खाजा

खाजा नाम से ही पता चलता है कि खाने के लिए इसे बनाया गया है। खाजा एक ऐसी बिहारी मिठाई है जिसके देशीपन कभी नहीं बदला है।

Sponsored
Khaja
खाजा

शादी व्याह के मौके पर इसे शुभ के प्रतिक के रूप में दिया और लिया जाता है। इसे आटा, चीनी और मावा से बनाया जाता है। इसके बाद तेल में डिप फ्राई किया जाया है। इसका एक अन्य प्रकार बेलग्रामी है। ये खोये से बनाया जाता है।

Sponsored

महंगू का मटन कबाब

पटना के कुछ पूराने होटलों में महंगू का भी नाम आता है। ये होटल नॉन वेज खाने के लिए फेमस है। महंगू में फिस के साथ मटन कबाब भी ट्राई करें।

Sponsored
Mahngu Ka Mutton Kebab
महंगू का मटन कबाब

बताया जाता है कि दुकान के मालिक ब्रिटिश कोर्ट में शेफ हुआ करते थे। महंगू का मटन कबाब मुंह का स्वाद बदलने के लिए सबसे परफेक्ट डिश है।

Sponsored

दाल पीठा

दाल पीठा को बिहारी पकौड़ा या मोमोज कह सकते हैं। बिहार का यह सबसे बेहतरीन खाना है जो चावल के आंटे से बनाया जाता है। चावल के आंटे के अंदर मसालेदार दाल को भरा जाता है।

Sponsored
Dal Pitha
दाल पीठा

फिर इसे पानी में ब्लायल करके पकाया जाता है। फिर आखिर में इसे तेल में फ्राइ करेक गरमा गर्म धनिया की चटनी के साथ परोसा जाता है।

Sponsored

रसिया

rasia
रसिया

रसिया एक विशेष प्रकार का खीर है जो छठ पूजा में भगवान को प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है। इसे आमदिनों में भी लोग अपने घर में बनाकर खाते हैं। इसमें मखाने के साथ ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं।

Sponsored

बिहारी बालूशाही

Bihari Balushahi
बिहारी बालूशाही

बालूशाही की खासियत है कि मुंह में डालते पिघल जाता है। पटना के अलावा मुजफ्फरपुर का बालुशाही बहुत प्रसिद्ध है। मिठाई खाने के शौकिन हैं तो इसे एक बार ट्राई जरूर करें।

Sponsored

Comment here