ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsNational

बिहार में रिकॉर्ड तोड़ धान की हुई खरीद, 37 लाख टन धान की खरीद के साथ टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड

बिहार में इस साल रिकॉर्ड तोड़ धान की खरीदारी हो चुकी है। अब तक 12 हजार से अधिक किसानों से 37 लाख टन धान खरीदी जा चुकी है। अब तक के इतिहास में राज्य में धान की सबसे ज्यादा खरीद हुई है। प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहने के चलते सूबे में बंपर धान खरीद हुई है।

Sponsored

45 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य नीतीश सरकार ने रखा है। 15 फरवरी तक धान खरीद होनी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि धान खरीद हफ्ते भर में आसानी से पूरा हो जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते सप्ताह समीक्षा के बाद इसमें तेजी आई है।

Sponsored
प्रतीकात्मक चित्र

बिहार सरकार के खाद्य सचिव विनय कुमार ने बताया कि निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (1940 रुपये प्रति क्विंटल) के रूप में सरकार की तरफ से चार लाख 45 हजार 323 किसानों को कुल 6,354 करोड़ 16 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है। इस तरह धान बेच चुके 90 फीसद किसानों की राशि उनके बैंक खाते में भेजी जा चुकी है। बाकी किसानों को राशि भुगतान प्रक्रियाधीन है। बता दें कि अब तक धान खरीद की कुल कीमत 7,168 करोड़ 15 लाख रुपए है, जबकि बीते साल (2020-21) 4,97,241 किसानों ने 35.38 लाख टन खरीद हुई थी। उस समय 6 हजार 736 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था।

Sponsored

राज्य में धान खरीद की रिकार्ड तोड़ खरीद के बाद बिहार राज्य खाद्य निगम ने इस वर्ष चावल की भी बंपर खरीद की है। राइस मिलरों से अब तक 9 लाख 61 हजार 268 टन राज्य खाद्य निगम को चावल की आपूर्ति हो चुकी है। इसकी टोटल कीमत 2,995 करोड़ 90 लाख रुपये है। राज्य खाद्य निगम ने 2,441 करोड़ 35 लाख रुपए का भुगतान मिलरों को किया जा चुका है। इस तरह चावल खरीद के एवज में 82 प्रतिशत राशि का भुगतान किया जा चुका है।

Sponsored

Comment here