ADMINISTRATIONBankBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

बिहार में राहगीरों के सुविधा को देखते हुए नेशनल और स्टेट हाईवे पर खुलेंगे 1302 नए पेट्रोल पंप

बिहार में भारी संख्या में नए पेट्रोल पंप खुलेंगे। कुल 1302 नए पेट्रोल पंप खुलेंगे। इसमें इंडियन ऑयल के 670, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के 319 व भारत पेट्रोलियम के 313 पेट्रोल पंप हैं। पटना हाईकोर्ट में यह जानकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने दी है। ये सभी पंप नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर खुलेंगे। यहां ज्यादा पेट्रोल पंप नहीं होने और इन रूट से गुजरने वाले लोगों के लिए उचित सुविधा नहीं रहने के मामले में शुक्रवार को पटना उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई।

Sponsored

राज्य में काम करने तीन पेट्रोलियम कंपनियों ने अपने-अपने यहां स्थापित पेट्रोल पंप के बारे में बताया। इंडियन ऑयल कंपनी ने जानकारी दी कि 1791 पेट्रोल पंप स्वीकृत हैं, जिनमें 1704 पेट्रोल पंप कार्यरत हैं। नए 670 पेट्रोल खोलने को प्रक्रिया के दरम्यान लेटर ऑफ इंटेंट दिया गया है। कोर्ट में हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने जानकारी दी कि 643 पेट्रोल पंपों की स्वीकृति मिली है, जिनमें फिलहाल 600 पेट्रोल पंप चल रहा है।

Sponsored
संकेतिक चित्र

लेटर ऑफ इंटेंट जारी कर 319 नए पेट्रोल पंप खोलने को कहा गया है, जिनमें 112 किसी न किसी वजह से लंबित है। कोर्ट में भारत पेट्रोलियम ने जानकारी दी कि प्रदेश में स्वीकृत 856 पेट्रोल पंपों में से वर्तमान में 781 पेट्रोल पंप कार्यरत हैं। 393 पेट्रोल पंप खोलने हेतु लेटर ऑफ इंटेंट जारी हो चुका है। किसी वजह से 107 लंबित है।

Sponsored

न्यायमूर्ति एस कुमार और मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल खाली पेट में शुक्रवार को इस मामले सुनवाई की। कोर्ट को संज्ञान में लाया गया कि तकरीबन एक हजार आवेदन पेट्रोल पंप खोलने के लिए जिलों के डीएम के यहां साल 2018 से ही पेंडिंग पड़े हुए हैं। वहां से मुहर मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया हो सकती है।

Sponsored

कोर्ट ने आदेश दिया है कि राज्य में पेट्रोल पंप खोलने के लिए कब सर्वे हुआ और अगला सर्वे कब होगा। साथ में यह भी कहा है कि नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर कितने पेट्रोल पंप काम कर रहे हैं और आगे कितने पेट्रोल पंप खुलने वाले हैं। गाड़ियों की संख्या में बढ़ोत्तरी और जनसंख्या के लिहाज से आने वाले दिनों में कितने पेट्रोल पंप की जरूरत होगी। कोर्ट का कहना है कि स्टेट हाइवे से गुजरने वाले यात्रियों के लिए सरकार गंभीर नहीं है। मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को होनी है।

Sponsored

Comment here