BIHARBreaking NewsNationalNature

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड, आज से तेज चलेगी पछुआ हवा

PATNA- पटना में मौसम साफ होने के बावजूद पटना एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली स्पाइसजेट की पहली फ्लाइट एसजी 3723 गुवाहाटी से एक घंटा 20 मिनट देर से 9 बजकर 25 मिनट पर आई। शुक्रवार को जहां दो विमान रद्द रहे, वहीं 9 विमानों की आवाजाही देरी से हुई। गो एयर की दिल्ली और स्पाइसजेट की अमृतसर फ्लाइट दूसरे दिन शुक्रवार को भी रद्द रही। गो एयर की जी8-231 के यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया। स्पाइस की एसजी 3724 के यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली होते हुए अमृतसर भेजा गया।

Sponsored

पछुआ हवा का प्रवाह बढ़ने लगा है। दस से 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा बहने की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरने लगा है। पिछले 24 घंटों में 14 शहरों के न्यूनतम और 15 शहरों के अधिकतम तापमान में कमी आई है।

Sponsored

सबसे कम पारा पूसा में 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। एक-दो जगहों पर घने कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम रही। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शनिवार से सूबे में पछुआ के प्रवाह में और तेजी आएगी। इससे पारा दो से तीन डिग्री तक और नीचे आएगा। सुबह और शाम के अलावा दिन में भी ठंड बढ़ेगी।

Sponsored

Comment here