ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

बिहार में मैट्रिक व इंटर पास महिलाओं को मिलेगी नौकरी, महिला कोऑर्डिनेटर के 30 हजार पदों पर होगी बहाली

बिहार में जल्द ही महिला कोऑर्डिनेटर के 30,000 पदों पर बहाली होने जा रही है। बिहार और केंद्र की सरकार महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके वित्तीय विकास के लिए चल रही योजनाओं को पंचायत स्तर तक पहुंचाने हेतु महिला कोऑर्डिनेटर के 30,000 पदों पर नियुक्तियां करने जा रहा है। इसका मसौदा बिहार के समाज कल्याण विभाग ने तैयार कर लिया है। जल्द ही कैबिनेट की मीटिंग में इस प्रस्ताव को भेजा जाएगा। कैबिनेट की मीटिंग के बाद जैसे ही स्वीकृति मिलती है उसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

Sponsored

अभी तक पूरा प्रस्ताव समक्ष नहीं आया है, मगर खबर के मुताबिक इन पदों पर मैट्रिक या इंटर पास महिलाओं की नियुक्ति की जा सकती है। संविदा के आधार पर सभी कोऑर्डिनेटर के पदों को भरा जाएगा। इन महिला कोऑर्डिनेटर को तनख्वाह भी मिलेगी। स्वाभाविक है कि काम की तलाश कर रही हजारों महिलाओं के लिए बड़ी खबर है।

Sponsored
प्रतीकात्मक चित्र

कोऑर्डिनेटर के पदों पर बहाल होने वाली सभी महिलाएं पंचायत स्तर पर बहाल की जाएंगी। जिस तरह टोला सेवक पदस्थापित हैं उसी प्रकार महिला कोऑर्डिनेटर को जिम्मा सौंपा जाएगा। सभी बहाल महिलाएं पंचायतों में जाकर योजनाओं की जानकारी गांव की महिलाओं को देंगी और सहायता पहुचाएंगीं।

Sponsored

Comment here