ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsEDUCATIONElectionNationalPolicePolitics

बिहार में इंटर पास छात्राओं को मिलेगा 25 से 40 हजार रुपये, जाने कहाँ और कैसे करना होगा अप्लाई?

बिहार बोर्ड के कक्षा 12वीं का परिणाम (Bihar 12th board exam result) घोषित किया जा चुका है। इस साल भी रिजल्ट में लड़कों से लड़कियां आगे रहीं। ऐसे में अब बिहार सरकार छात्राओं को सौगात देने जा रही है।

Sponsored

इंटर पास करने वाली लड़कियों को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। आपको बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड (Bihar Board) की 12वीं की परीक्षा में छात्राओं का रिजल्ट 83 फीसदी से ज्यादा रहा।

Sponsored
Mukhyamantri Kanya Uthan Yojana
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना

आज हम आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri Kanya Uthan Yojana) में आवेदन करने की प्रक्रिया, पात्रता और जरूरी दस्तावेज के बारे में बता रहे हैं।

Sponsored

पात्रता

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए छात्रों के पास निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए:

Sponsored
  • बिहार की स्थाई निवासी हो
  • 12वीं पास हो

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करने से पहले आपके पास ये मुख्य दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए:

Sponsored
  • आधार कार्ड
  • वोटर ID कार्ड
  • बैंक की पासबुक
  • फोटो (पासपोर्ट साइज)
  • आय प्रमाण पत्र
  • 12वीं का मार्कशीट

कैसे करें आवेदन?

How to apply for Chief Minister Kanya Utthan Yojana
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए कैसे करें आवेदन
  1. सबसे पहले ई-कल्याण ekalyan.bih.nic.in के अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके बाद “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2022 के लिए आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब Click Here To Apply पर क्लिक करें।
  4. अब रजिस्ट्रेशन नंबर, 12वीं का प्राप्तांक और कैप्टर कोड डालेंl
  5. अब आपको फॉर्म मिलेगाl
  6. फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और दस्तावेजों को संगलग्न करेंl
  7. अब जानकारी देने के बाद Submit Button पर क्लिक करें।

किन छात्राओं को मिलेगा 40 हजार रुपये?

बिहार में अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति-जन जाति की लड़कियां अगर फर्स्ट डिविजन से इंटर पास करती हैं, तो उन्हें 15 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। यानि उन्हें कुल 40 हजार रुपये मिलेंगे।

Sponsored
Which girl students will get 40 thousand rupees
किन छात्राओं को मिलेगा 40 हजार रुपये?

ये राशि कल्याण विभाग देता है। इसके लिए छात्राओं को अलग से फॉर्म भरना होता है।

Sponsored

बिहार बोर्ड के नतीजे

आपको बताते चलें कि पिछले वर्षो की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों में लड़कियां आगे रहीं। जहां कुल 76.66 प्रतिशत लड़के पास हुए वहीं 81.28% लड़कियों ने पास प्रतिशत हासिल किए।

Sponsored

वहीं पिछले वर्ष के पास प्रतिशत की बात करें तो 2021 में कुल 80.57 फ़ीसदी छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जिसमें 75.71 फ़ीसदी लड़के थे।

Sponsored

Comment here