ADMINISTRATIONBankBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

बिहार के 24 जिलों में लू का अलर्ट, हो सके तो बेवजह घर से ना निकले, तापमान 45 डिग्री के पार

बिहार के 24 जिलों में लू का अलर्ट ; बिहार के लोगों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है। ताजा अपडेट के अनुसार राज्य के 24 जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को ना सिर्फ सावधान रहने को कहा गया है बल्कि जरूरत ना हो तो घर से ना निकलने को कहा गया है।

Sponsored

सूबे के ज्यादातर जिले लू की चपेट में हैं। मंगलवार को पटना सहित नौ जिले हीट वेव और 19 जिले लू की चपेट में रहे। मौसम विभाग ने बुधवार को 24 जिले में हीट वेव का अलर्ट जारी किया।

Sponsored

राज्य भर में सबसे गर्म बक्सर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बांका राज्य का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, जहां 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी वैशाली में हुई। यहां का पारा पिछले चौबीस घंटे में 6.5 डिग्री बढ़कर 43.7 डिग्री पहुंच गया। मंगलवार को हीट वेव की चपेट में रहने वाले नौ जिलों में 43 डिग्री तापमान के साथ पटना, 40.8 डिग्री के साथ

Sponsored

सबौर (भागलपुर), 43.3 डिग्री के साथ जमुई, 44.7 डिग्री के साथ बक्सर, 43.7 डिग्री के साथ वैशाली, 42 डिग्री के साथ खगड़िया, 44.5 डिग्री के साथ बांका, 43.5 डिग्री के साथ नवादा और 42.4 डिग्री के साथ नालंदा रहा। राज्य के नौ जिलों में अधिकतम पारा 43 डिग्री या उससे ऊपर रहा, जबकि 17 जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर रहा है।

Sponsored

बलूचिस्तान और अफगानिस्तान से राजस्थान को होकर मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश होते हुए गर्म पछुआ हवाएं बिहार के दक्षिण भाग को विशेष प्रभावित कर रही हैं। इस वजह से दक्षिण बिहार के अधिकतर जिले प्रचंड ताप से गुजर रहे हैं। उत्तर बिहार के कुछ जिले भी प्रभावित हुए हैं। गया में पछुआ की रफ्तार 15 से 20 किमी प्रतिघंटे तक रही है

Sponsored

Comment here