ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

बिहार के लाखों किसानों के लिए खुशखबरी, बैंक अकाउंट में क्रेडिट होंगे 145 करोड़ रुपए, जानें डिटेल्स।

बिहार के किसानों के लिए गुड न्यूज़ है। फसल सहायता के योग्य लगभग 2.40 लाख किसानों को बहुत जल्द खरीद की राशि का पेमेंट होने वाला है। एक लाख पात्र किसानों को पूर्व में ही सहायता राशि दी जा चुकी है। अब बाकी किसानों को वित्तीय मदद मिलेगी। बिहार की नीतीश सरकार प्रदेश के 2.40 लाख खेतीहरों के बैंक अकाउंट में 145 करोड़ रुपए भेजेगी। लगभग ढाई लाख किसानों के खाते में बहुत जल्द यह राशि पहुंच जाएगी।

Sponsored

बता दें कि 4 वर्ष पूर्व ही केंद्र से अलग बिहार सरकार ने फसल बीमा योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम के तहत बीते करीब सीजन में 15.66 लाख से अधिक किसानों ने फसल का रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके बाद फसल कटने की रिपोर्ट से मिलान किया गया और उसमें तकरीबन 3.40 लाख किसान पात्र पाए गए। इनमें से एक लाख से अधिक किसानों के बैंक अकाउंट में सरकार वित्तीय राशि पहुंचा चुकी है।

Sponsored

हालांकि, फंड का अभाव है जिस वजह से बाकी किसानों को वित्तीय राशि अभी तक नहीं मिल सका है। इन किसानों को सरकार के द्वारा टोटल 145 करो रुपए आर्थिक सहयोग के तौर पर देना है। सरकार ने पैसे का प्रबंध कर लिया है। बहुत जल्द शेष खेतीहरों के बैंक अकाउंट में वित्तीय राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। बता दें कि फसल काटनी रिपोर्ट में 7 वर्ष के औसत उत्पादन के 70 प्रतिशत को आधार मानकर फसल उत्पादन की गणना होती है। अगर गणना से 1 फ़ीसद भी उत्पादन कम होता है, तो सहायता राशि किसानों को नहीं मिलता है। एक किसान को ज्यादा से ज्यादा 2 हेक्टेयर जमीन की सहायता राशि दी जाती है।

Sponsored

Comment here