ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

बिहार की सबिता बनी पहली महिला साइकिलिस्ट, दुनिया की सबसे ऊँची सड़क उमलिंगला पर पहुंची

सबिता महतो ने अपनी यात्रा नयी दिल्ली से पांच जून को शुरू की और 28 जून को यहां पहुंच गयीं। इस यात्रा को रोडिक ने स्पांसर किया था। इससे पहले साल 2020 में बीआरओ ने यह रोड बनाया था, जिसके बाद इसे 2021 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया।

अगर दिल में जुनून हो और हौसले बुलंद हों, तो आप तय लक्ष्य तक जरूर पहुंचते हैं। छपरा की साइकिलिस्ट सबिता महतो ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है।

Sponsored

वह दुनिया की सबसे ऊंची सड़क उमलिंगला पर साइकिल से सफर तय करने वाली दुनिया की पहली महिला साइकिलिस्ट बन गयी हैं।

Sponsored

यहां तक पहुंचने के लिए वह पास रोथन ला, बरलाचल, नाकिला, लाचुनला, तनलंगला और नोरबुला को पार करते हुए उमलिंगला के पास पहुंचीं।

Sponsored

Sabita Mahto of Chhapra

Sponsored

साइकिलिंग कर दे रही महिला सशक्तीकरण का संदेश

सबिता महतो ने अपनी यात्रा नयी दिल्ली से पांच जून को शुरू की और 28 जून को यहां पहुंच गयीं. इस यात्रा को रोडिक ने स्पांसर किया था।

Sponsored

इससे पहले साल 2020 में बीआरओ ने यह रोड बनाया था, जिसके बाद इसे 2021 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया।

Sponsored

Umlingala, the worlds highest road

Sponsored

सबिता भी जल्द गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए अप्लाइ करेंगी। सबिता का सपना माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने का है।

Sponsored

सड़क किनारे पिता लगाते हैं मछली की दुकान

सबिता के पिता की सड़क किनारे मछली की दुकान लगाते हैं। सबिता ने टाटा स्टील में नौकरी छोड़कर साइकिलिंग करने का मन बनाया। उन्होंने ऑल इंडिया ट्रेवलिंग के दौरान 12500 किलोमीटर की दूरी तय की है।

Sponsored

Sabita Mahto, the worlds first female cyclist to travel on Umlingala by bicycle

Sponsored

वह पहली भारतीय लड़की हैं, जिन्हें 12500 किलोमीटर की यात्रा तय करने का खिताब मिला है। विभिन्न राज्यों के अलावा अन्य देश जैसे श्रीलंका, भूटान, नेपाल समेत पूरे देश का भ्रमण कर चुकी हैं। अब तक साइकिल से उन्होंने 35000 किलोमीटर की दूरी तय की है।

Sponsored

Comment here