ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsNationalPolicePolitics

बिहार की महिला डॉक्टर से तमिलनाडु में चाकू की नोक पर गैंगरेप, फिल्म देखकर ऑटो से लौट रही थी घर

बिहार की एक महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तमिलनाडु के वेल्लोर में चाकू की नोंक पर बदमाशों ने महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला डॉक्टर अपने एक दोस्त के साथ फिल्म देखकर लौट रही थी। उसने घर जाने के लिए शेयरिंग में ऑटो बुक किया था। ऑटो पर पहले से चार लोग सवार थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में पांच लोगों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पांच बदमाशों में दो नाबालिग भी शामिल हैं।

Sponsored

जानकारी के मुताबिक ऑटो पर सवार पीड़ित महिला डॉक्टर ने ऑटो चालक से हॉस्पीटल की तरफ चलने के लिए कहा। लेकिन कुछ दूर जाने के बाद ड्राइवर ने रूट बदल दिया और तेज गति से अनजान रास्ते की ओर जाने लगा। महिला डॉक्टर ने जब रूट बदलने करने का कारण पूछा तो आरोपी ड्राइवर ने रास्ता बंद होने की बात कही।

Sponsored

जबतक पीड़ित महिला कुछ समझ पाती आरोपियों ने सुनसान जगह पर ऑटो रोक दिया और ऑटो पर सवार चार लड़कों और ऑटो चालक ने महिला और उसके दोस्त के साथ मारपीट शुरू कर दी और बाद में बारी-बारी से पांचों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने महिला डॉक्टर से 40 हजार रुपए कैश और सोने की चेन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

Sponsored

घटना के बाद महिला डॉक्टर इतनी डर गई की वह तमिलनाडु से बिहार अपने घर चली आई। बिहार आने के बाद उसने वेल्लोर एसपी राजेश कन्नन के पास ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Sponsored

Comment here