ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

बिहार की पर्वतारोही निशु सिंह ने 20,500 फुट पर शान से लहराया तिरंगा, माउंट एवेरेस्ट है अगला लक्ष्य

जमुई की रहने वाली पर्वतारोही निशु सिंह ने लद्दाख के कांग यास्ते चोटी की 20,500 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा फहरा कर देश और राज्य का नाम रौशन किया है। निशु सिंह सिंह ने कांग यास्ते की चोटी पर 15 जुलाई को चढ़ाई शुरू की और 21 को इसे फतह कर यहां भारतीय ध्वज लहराया।

कहते हैं कि प्रतिभा उम्र और सुविधाओं की मोहताज नहीं होती, यदि किसी में काबिलियत है तो उसे यकीनन सफलता मिलेगी। बिहार के जमुई (Jamui) जिले के छोटे से गांव के साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली निशु सिंह ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और कामयाबी अपने नाम की है।

Sponsored

निशु ने लद्दाख के कांग यास्ते चोटी की 20,500 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा फहरा कर देश और राज्य का नाम रौशन किया है। निशु सिंह सिंह ने कांग यास्ते की चोटी पर 15 जुलाई को चढ़ाई शुरू की और 21 को इसे फतह कर यहां भारतीय ध्वज लहराया।

Sponsored
Nishu Singh of Jamui district of Bihar
बिहार के जमुई जिले की निशु सिंह

पिता रह चुके हैं सीआरपीएफ में जवान

26 वर्षीय निशु सिंह जमुई जिले के बराहट प्रखंड के टेंगहरा गांव की रहने वाली है। उनके पिता विपिन कुमार सिंह सीआरपीएफ में जवान रह चुके हैं, वर्तमान में वो छत्तीसगढ़ में एक प्राइवेट बैंक में सिक्युरिटी गार्ड के रूप में काम करते हैं।

Sponsored
Nishu Singh set an example by waving the Indian flag by climbing a height of 20,500 feet
निशु सिंह ने 20,500 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर भारतीय झंडा लहरा कर मिसाल कायम की

निशु सिंह पर्वतारोहण में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद बीते तीन साल से सफल पर्वतारोही के रूप में नाम कमा रही हैं। इस बार उन्होंने 20,500 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर भारतीय झंडा लहरा कर मिसाल कायम की है।

Sponsored

पर्वतारोहण के क्षेत्र में निशु के नाम कई रिकॉर्ड

छह दिन में 20,500 फीट की ऊंची चोटी पर चढ़ाई कर सफलता पाने वाली निशु पहले भी ऊंची चोटियों पर चढ़ाई कर चुकी हैं।

Sponsored
Many records in the name of Nishu in the field of mountaineering
पर्वतारोहण के क्षेत्र में निशु के नाम कई रिकॉर्ड

पर्वतारोहण के क्षेत्र में निशु ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं जिसके लिए वो अनेक बार सम्मानित हो चुकी हैं। निशु सिंह पूर्व में 5,000 और 6,000 मीटर ऊंची चोटियों पर चढ़ाई कर चुकी हैं।

Sponsored

माउंट एवरेस्ट पर लहराना चाहती हैं तिरंगा

वर्ष 2021 में निशु ने हिमाचल प्रदेश के मनाली माउंट फ्रेंडशिप पीक पर तिरंगा लहराया था। इसके अलावा उन्होंने अफ्रीका महाद्वीप के माउंट किलिमंजारो चोटी पर भी तिरंगा लहराकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को गौरवान्वित किया है।

Sponsored

निशु का कहना है कि वो अगले साल माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराना चाहती हैं, जिसके लिए वो जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं।

Sponsored

Comment here