ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

बिहार की कब्बडी टीम में ताल ठोकेगी सिवान की बेटी रजनी, लड़कियों के लिए बनी प्रेरणा, पढ़े कहानी

सीवान जिले की रहने वाली रजनी राय का चयन बिहार कबड्डी टीम में हुआ है। पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित 48वीं राष्ट्रीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर रजनी का बिहार टीम में चयन हुआ।

बिहार का सीवान जिला मेधा और प्रतिभाशालियों की धरती रहा है. जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी भी नहीं है। यहां की प्रतिभाएं सीमित संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद अपने हौंसले और समर्पित प्रयास के बूते सफलता की दास्तां को लिखने के लिए सुप्रसिद्ध रही हैं।

Sponsored

सीवान में कुछ ऐसे कोच भी हैं जो इन प्रतिभाओं के हुनर को पहचानते है और ये प्रतिभाएं अपने हुनर का कमाल राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिखाती है।

Sponsored

ऐसी ही एक प्रतिभावान महिला कबड्डी खिलाड़ी रजनी राय हैं, जिनका बिहार की टीम में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर उनके कोच मनोरंजन सिंह, सहायक कोच अभिमन्यु कुमार सिंह भी गर्व महसूस कर रहे हैं।

Sponsored

मध्यमवर्गीय परिवार की बेटी है रजनी

महिला कबड्डी खिलाड़ी रजनी राय सीवान के असाव थाना प्रखण्ड के शंकरपुर गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता परमेश्वर राय है।

Sponsored

सीवान कबड्डी एसोसिएशन के सचिव और शिक्षक मनोरंजन सिंह बताते हैं कि बेहद साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली रजनी के लिए संसाधन की उपलब्धता बेहद चुनौतीपूर्ण रही है लेकिन प्रतिभाशाली रजनी के पास हौसले, परिश्रम और समर्पित प्रयास की कोई कमी नहीं है।

Sponsored
Rajni of Siwan selected in Bihar team in 48th National Girls Kabaddi Competition
48वीं राष्ट्रीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार टीम में चयनित सिवान की रजनी

रजनी के जज्बे ने ही उसे गांव की गलियों से खेलते खेलते आज राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर प्रदान करा दिया। उन्होंने बताया कि रजनी पूर्व में सीवान कबड्डी टीम की कैप्टन भी रही है जो अब बिहार कबड्डी टीम कि हिस्सा बन चुकी हैं।

Sponsored

सफलता में कुशल मार्गदर्शन बना सहारा

किसी भी प्रतिभा को तराशने के लिए प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। कुशल मार्गदर्शन सीमित संसाधनों के बावजूद प्रतिभा को निखारने में समक्ष साबित होते हैं।

Sponsored

ऐसे ही सीवान कबड्डी एसोसिएशन के सचिव और शिक्षक मनोरंजन सिंह के मार्गदर्शन में रजनी को विशेष सहायता मिली और वह दिन प्रतिदिन सफलता की नई सीढ़ियों पर चढ़ती जा रही है।

Sponsored

लड़कियों के लिए रजनी बनी प्रेरणा

रजनी राय की सफलता की कहानी सीवान की अन्य प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का आधार है। सीवान कबड्डी टीम ने रजनी राय के उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना की।

Sponsored

रजनी की इस सफलता पर खिलाड़ियों के खेल प्रेमी ललितेश्वर कुमार, कृष्ण कुमार सिंह,रामेश्वर सिंह, हरिकांत सिंह,अंकित मिश्रा, राजन तिवारी,संजय पाठक ने खुशी जाहिर की।

Sponsored

Comment here