ADMINISTRATIONBreaking NewsCelebritiesEntertainmentInternationalNational

पड़ोसी देश के PM इमरान खान और उनके मंत्रियों ने लता दी के जाने पर गहरी संवेदना प्रकट की, क्या बोले आइये जानते हैं

भारत रत्न और स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी उनके चाहने वाले दुखी हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी लता के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि उपमहाद्वीप ने दुनिया की एक महान गायिका को खो दिया है।

Sponsored

लता मंगेशकर का रविवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। 92 साल की लता मंगेशकर करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं। मंगेशकर की बहन उषा मंगेशकर और उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि 92 वर्षीय गायिका के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके कारण रविवार सुबह 8.12 बजे उनका निधन हो गया।

Sponsored

चीन की चार दिवसीय यात्रा पर गए इमरान खान ने ट्वीट किया, ‘‘लता मंगेशकर के निधन से उपमहाद्वीप ने दुनिया की एक महान गायिका को खो दिया है। उनके गीतों को सुनकर पूरी दुनिया में बहुत सारे लोगों को खुशी मिली है।’’

Sponsored

सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने भी जताया दुख

Sponsored

पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया है और उनकी आवाज का जादू हमेशा बरकरार रहेगा।  चौधरी ने बीजिंग से शोक संदेश ट्वीट किया, “लता मंगेशकर के निधन से संगीत के एक युग का अंत हो गया। लता ने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया और उनकी आवाज का जादू हमेशा बरकार रहेगा।” उन्होंने कहा, “जहां भी उर्दू बोली और समझी जाती है, वहां लता मंगेशकर को अलविदा कहने वालों का हुजूम है।”

Sponsored

Comment here