AccidentBankBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPATNAPoliticsSTATEUncategorized

पत्नी से धंधा करवाता था पति, पटना में सैक्ट रैकेट का भंडाफोड़, होटल में पुलिस ने मारा छापा

एग्जीविशन रोड स्थित होटल दयाल पैलेस में छापेमारी कर पुलिस ने हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में होटल संचालक, होटल स्टाफ, दलाल सहित कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। होटल से पुलिस दो बोतल भरी हुई और एक आधी बोतल शराब के साथ साथ कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद की है। मामले में वैशाली के रहने वाले होटल संचालक पंकज कुमार, स्टाफ सन्नी कुमार, दलाल रजनीश कुमार, धीरज पुर्वे, भारती सिंह, कृष्ण मोहन, रजनीश कुमार और मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। स्टाफ सन्नी और मुकेश कुमार शराब के नशे में था। वहीं होटल से देह व्यापार के धंधे में शामिल आठ लड़कियों को भी गिरफ्तार किया गया हैै। टाउन डीएसपी सुरेश कुमार ने कहा कि होटल को शुक्रवार को सील किया जाएगा। सिटी एसपी अंबरीश राहुल ने कहा कि होटल में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था। मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। होटल से आठ लड़कियों को मुक्त कराया गया है।

Sponsored

तीन बोतल शराब, आपत्तिजनक सामान बरामद, व्हाट्सएप पर भेजता था तस्वीर
होटल में पिछले छह महीने से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पंकज कुमार होटल लीज पर चला रहा है। पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि होटल में अनैतिक देह व्यापार और शराब का धंधा चल रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस बुधवार की देर रात होटल में छापेमारी कर कार्रवाई की। पुलिस के पहुंचते ही देर रात होटल में अफरा तफरी मच गई। पुलिस एक एक कमरे की तलाशी ली। कई कमरों में लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

Sponsored

दलाल व्हाट्सएप पर लड़कियों की तस्वीर भेज तय करता था कीमत
जांच में पता चला कि रजनीश नाम का दलाल ही लड़कियों को होटल तक पहुंचाता था। रजनीश ही होटल में शराब भी उपलब्ध कराता था। वह बंगाल और झारखंड से शराब मंगवाता था। कोई कस्टमर जब आता था तब उसे व्हाट्सएप पर लड़कियों की तस्वीर दी जाती थी। तस्वीर के अनुसार ही दाम तय होता था। एक कस्टमर से होटल एक दिन का आठ हजार रुपया वसूलती थी। जिसमें पांच हजार होटल वाला रखता था और तीन हजार रुपए लड़की को मिलता था।

Sponsored

पति ही पत्नी से करवाता था देह व्यापार का धंधा, चल रही है पूछताछ
लड़कियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। होटल से पुलिस नशे की हालत में मुकेश कुमार को भी गिरफ्तार की है। उसी होटल से मुकेश की पत्नी को भी मुक्त कराया गया है। पूछताछ में पता चला कि मुकेश अपनी पत्नी से देह व्यापार का धंधा करवाता था। पूछताछ में मुकेश की पत्नी ने कोई आपत्ति नहीं जताई है। हालांकि पुलिस उससे अभी पूछताछ कर ही रही है। लड़कियों में छह बंगाल की, एक यूपी और एक पटना की है।

Sponsored

चौथी बार होटल में पकड़ा गया सेक्स रैकेट का धंधा
देर रात गर्दनीबाग थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल दयाल मे सेक्स रैकेट का धंधा चलता है। इसके बाद गर्दनीबाग, कोतवाली थाने की पुलिस होटल दयाल में छापेमारी की। छापेमारी की सूचना मिलने के बाद गांधी मैदान थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि होटल दयाल में तीन बार पहले भी सेक्स रैकेट को लेकर छापेमारी हो चुकी है। पुलिस होटल के अन्य स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है। होटल में कई महीने से देह व्यापार का धंधा चल रहा था।

Sponsored

 

 

 

input – daily bihar

Sponsored

Comment here