ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

पटना में सेक्स रैक्ट, पति-पत्नी गिरफ्तार, वाट्सएप पर करता था डील, गुगल पे से लेता था पैसा

पति-पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, कोलकाता की दो लड़कियां कराई गईं मुक्त, एक दलाल गिरफ्तार, धंधेबाज दंपती मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं : पुलिस ने आजाद नगर अमरूदी बगीचा स्थित एक घर में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से दो लड़कियों को मुक्त कराया और दलाल विश्वजीत को गिरफ्तार कर लिया। विश्वजीत अरवल के किंजर का रहने वाला है। लड़कियां बंगाल के मालदा और 24 परगना की रहने वाली हैं। सेक्स रैकेट मुजफ्फरपुर के मोतीझील नया टोला के रहने वाला मधुकर सहाय और उसकी पत्नी रूपा सहाय चला रही थी। दोनों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। लड़कियों ने कहा कि रूपा सहाय ने ही दोनों को नौकरी दिला देने के नाम पर पटना लाया था।

Sponsored

यहां लाने पर सेक्स रैकेट के धंधे में धकेल दिया। थानेदार राजकुमार पांडेय ने कहा कि दोनों तीन महीने से यह धंधा कर रहे थे। कुछ खाता, आधार कार्ड और अन्य कागजात मिले हैं। एम मिश्रा के मकान में करीब तीन महीने पहले मधुकर ने किराए का घर लिया था। उस समय मधुकर ने अपना आधार कार्ड जमा कराते हुए यह कहा था कि वह एक टेलीकाॅम कंपनी का एरिया मैनेजर है। कुछ दिन बाद मकान मालिक अपने गांव चले गए और मधुकर ने वहां सेक्स रैकेट शुरू कर दिया। मधुकर की पत्नी की बंगाल में रिश्तेदारी है। वहीं से लड़कियों को लाई थी।

Sponsored

 

वाट्सएप पर करता था डील, विश्वजीत लाता था ग्राहक
दोनों लड़कियों को रूपा ने झांसा दिया था कि उसे 10 हजार रुपए प्रति महीना की नौकरी दिलवा देगी। यहां उससे जबरन जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा था। पुलिस जब पहुंची तो दोनों लड़कियां रो रोकर अपना दुखड़ा सुनाने लगी। दोनों लड़कियों ने पुलिस को बताया कि विश्वजीत ही उसे डरा धमका कर रख रहा था। उसे बाहर जाने नहीं देता था। वही ग्राहकों का भी इंतजाम करता था। विश्वजीत ही व्हाट्सएप पर ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीर भेजता था और उसे नियत स्थान पर पहुंचाता था।

Sponsored

आज पीड़िताओं का लिया जाएगा 164 का बयान
पुलिस बताई कि शुक्रवार को दोनों पीड़िताओं का कोर्ट में 164 का बयान कराया जाएगा। पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी सूचना दे दी है। पीड़िताओं को अल्पवास गृह में रखा जाएगा। पीड़िताओं ने बताया कि विश्वजीत और मधुकर दोनों को अपने माता पिता से बात करने नहीं देता था। जब भी बात होती थी वह पास में खड़ा रहता था।

Sponsored

Comment here