BIHARBreaking NewsEntertainment

पटना जिम ट्रेनर गो”लीकांड पर बनेगी वेब सीरीज, जबरदस्त है बिहार का यह हाई लेवल क्रा’ईम स्टोरी

PATNA- पटना जिम ट्रेनर गो”लीकांड पर बनेगी वेब सीरीज, जबरदस्त है बिहार का यह हाई लेवल क्रा’ईम स्टोरी, जिम ट्रेनर को लगी थी 5 गो’ली, पहले अंग्रेजी में वेब सीरीज बनाने की तैयारी, सिर्फ राजीव सिंह को मिली जमानत

Sponsored

पटना के सबसे चर्चित गो”लीकांड पर वेब सीरीज बनाने की तैयारी है। यह कांड कोई और नहीं, बल्कि जिम ट्रेनर विक्रम सिंह पर हुए जानलेवा हमला का है। राजधानी में 2021 का यह सबसे चर्चित गो”लीकांड है। इसका कवरेज लगातार मीडिया में हुआ था। कई मैगजीन में भी खबरें छपी थी। इसके बाद रियल घटनाओं पर OTT प्लेटफॉर्म के लिए वेब सीरीज बनानी वाली एक प्रोडक्शन हाउस की टीम ने घायल जिम ट्रेनर से कांटैक्ट किया। इस बात की पुष्टि खुद विक्रम ने की है।

Sponsored

विक्रम की मानें तो पिछले कुछ दिनों से वेब सीरीज बनाने वाले मेकर्स की टीम के लोग कॉल कर रहे हैं। 4 राउंड फोन पर बात हुई है। उसके साथ हुए वारदात और उसके पीछे की स्टोरी पर वेब सीरीज बनाने के लिए मेकर्स परमिशन मांग रहे हैं। इसके लिए जल्द टीम मिलने के लिए पटना भी आने वाली है। विक्रम की मानें तो कार्मिक कनेक्शन स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने संपर्क साधा है।

Sponsored

कंपनी ने दावा किया है कि वो सिर्फ रियल घटनाओं पर की काम करती है और फिल्म बनाती है। इसलिए उससे कांटैक्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि वेब सीरीज अंग्रेजी में बनेगी। इसके बाद हिंदी समेत कई दूसरी भाषाओं में डब कर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए कोई कागजी कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है।

Sponsored

बता दें, 18 सितंबर की सुबह स्कूटी से विक्रम जिम जाने के लिए पटना के गौरया स्थान के पास स्थित अपने घर से निकला था। तभी कुछ दूर आगे बढ़ते ही पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इसमें कुल 5 गोली विक्रम को लगी थी। सीने से नीचे लगी एक गोली पेट के अंदर फंस गई थी। इस वजह से विक्रम की आंत फट गई। घायल हालत में ही वह खुद से स्कूटी चलाकर PMCH पहुंचा था।

Sponsored

पुलिस के सामने इस कांड में विक्रम ने पटना के चर्चित फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू सिंह का नाम लिया था। फिर पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल की थी। SSP उपेंद्र कुमार शर्मा ने खुद इस कांड का खुलासा किया था। राजीव, खुशबू और मीहिर सिंह समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें सिर्फ राजीव कुमार सिंह को ही अब तक जमानत मिली है।

Sponsored

Comment here