ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

पटना की बेटी नेहा बनी ICSE 10वीं की बिहार टॉपर, मिले 99.60% मार्क्स, जानिए उनकी सफलता का मंत्र

ICSE बोर्ड ने 10 वीं क्लास का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। पटना की नेहा बिहार टॉपर हुई हैं। वह कॉर्मेल हाई स्कूल मे पढ़ती हैं और उन्हें 498 अंक मिले हैं। परसेंटेज 99.60 है।

बिहार की राजधानी पटना के महेश नगर में रहने वाली नेहा ने ICSE बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पूरे बिहार में पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें 99.60 परसेंट मार्क्स मिले है। मीडिया ने नेहा से उनके आराध्या अपार्टमेंट में एक्सक्लूसिव बातचीत की।

Sponsored

नेहा के घर में स्कूल की विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीते हुए शिल्ड और कप आलमारी में खूब चमकते दिखे। इस सब से ज्यादा नेहा और उनके परिवार के हर मेंबर्स के चेहरे पर चमक थी।

Sponsored
Neha secured first position in entire Bihar in ICSE board 10th examination
नेहा ने ICSE बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पूरे बिहार में पहला स्थान हासिल किया

नेहा की सफलता का सबसे बड़ा कारण उनका डेडिकेशन

नेहा के पिता संजीव कुमार, बजाज ऑटो में मैनेजर हैं। इनका पुश्तैनी मकान सहरसा जिले के चैनपुर में है। नेहा तीन भाई बहन हैं- नेहा, केशव और नुपूर।

Sponsored

नेहा के पिता संजीव कुमार ने दैनिक भास्कर को बताया कि नेहा की सफलता का सबसे बड़ा कारण इसका डेडिकेशन है। किसी चीज को छोड़ती नहीं है जब तक कि उसे ठीक से समझ नहीं जाए। नेहा अपने प्रति बहुत ईमानदार है।

Sponsored

नेहा को क्लास टू से मिली है स्कॉलरशिप

उसका फेसबुक, ट्वीटर आदि पर कोई एकाउंट नहीं है। इसलिए उस तरफ ध्यान नहीं रहा। हां, ऑनलाइन क्लास पर जरूर ध्यान रहा। नेहा की मां कृपलानी कुमारी हाउस वाइफ हैं। वे कहती हैं कि नेहा काफी इमोशनल है।

Sponsored
Neha got 99.60 percent marks
नेहा को 99.60 परसेंट मार्क्स मिले है

नेहा को क्लास टू से स्कॉलरशिप मिली है। नेहा को कभी बोलना नहीं पड़ता है कि पढ़ो। हमें कहना पड़ता है कि नेहा अब सो जाओ.. लेकिन वह जिद्दी है।

Sponsored

नेहा से एक्सक्लूसिव बातचीत पढ़िए

ICSE 10th Bihar topper Neha
ICSE 10वीं की बिहार टॉपर नेहा

सवाल- नेहा सबसे पहले आपको बधाई। इतना मार्क्स आपको कैसे आया?

Sponsored

जवाब- सबसे ज्यादा योगदान मेरे पैरेंट्स और मेरे स्कूल के टीचर का है। मेरा स्कूल कार्मेल हाईस्कूल बिहार का काफी प्रतिष्ठित स्कूल है। मेरे टीचर काफी सर्पोटिव रहे।

Sponsored

सवाल- नेहा आपकी पढ़ाई में आपके पापा आपको कितना समय देते थे?

Sponsored

जवाब- जब भी कोई डाउट होता था पापा से पूछ लेती थी। मैं एग्जाम के वक्त स्कूल के टीचर्स से भी रात में भी कोई डाउट होता तो पूछ लेती थी। वे हमेशा बताने को तैयार रहते थे।

Sponsored

सवाल- सबसे ज्यादा कॉन्फिडेंस आपको किन सब्जेक्ट्स में रहा?

Sponsored

जवाब- सबसे ज्यादा कॉन्फिडेंस मैथ और कंप्यूटर एप्लिकेशन में रहा। ये दोनों मेरा फेवरेट सब्जेक्ट है।

Sponsored

सवाल- आपके पिता इंजीनियर हैं। आप आगे क्या पढ़ना चाहती हैं, क्या बनना चाहती हैं?

Sponsored

जवाब- मैं अच्छे आईआईटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पढ़ना चाहती हूं।

Sponsored

सवाल- जिन स्टूडेंट्स को कम मार्क्स आए हैं, उन्हें क्या कहना चाहेंगी?

Sponsored

जवाब- यही कहना चाहूंगी कि निराश होने की कोई बात नहीं हैं। यह तो पहला मौका है। जीवन में कई मौके आएंगे। आपने अपना 100 परसेंट दिया है तो वह काफी है। अब आगे फोकस कीजिए। शुरुआत में मैं भी छोटी-छोटी बातों पर डिमोटिवेट रही हूं। लेकिन मेरे पैरेंट्स हमेशा मुझे मोटिवेट करते रहे।

Sponsored

सवाल-आपकी पर्सनलिटी का सबसे प्लस प्वाइंट क्या हैं?

Sponsored

जवाब- मैं हर चीज में थोड़ा-थोड़ा हाथ लगाती हूं। नॉलेज को छोड़ती नहीं हूं। भरतनाट्यम में डिप्लोमा किया। स्पोर्ट्स में स्वीमिंग करती हूं। पेटिंग करती हूं।

Sponsored

सवाल- इन सब से पढ़ाई में नहीं लगा कि आप डिस्टर्ब हो रही हैं?

Sponsored

जवाब- नहीं बोर्ड में ऐसा नहीं लगा कि आठ-आठ घंटे हर दिन पढ़ने की जरूरत है। दिन में तीन-चार घंटे फोकस कर पढ़ लेती थी तो वही काफी होता था।

Sponsored

Comment here