ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

पटना इस्कान मंदिर में चोरी करने वालों की चांदी, पहले दिन 15 महिलाओं की गर्दन से कटा सोने की चेन

इस्कान मंदिर में अक्षय तृतीया के दिन दर्शन करने आईं 15 से अधिक महिलाओं के गले से मंगलवार की रात सोने की चेन काट ली गई। कोतवाली पहुंचकर 8 महिलाओं ने लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना की शिकार महिलाओं की संख्या बढ़ सकती है। मौके से चेन काटने वाली एक शातिर महिला को पकड़ कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस की पूछताछ में पकड़ी गई शातिर महिला ने अपना नाम शिवानी राव (28), पिता दौरे राव, थाना मगरा, जिला हुगली, कोलकाता बताया है। लेकिन उसके कब्जे से कोई चेन बरामद नहीं हुई है।

Sponsored

घटना की शिकार महिलाओं ने आशंका जताई है कि पकड़ी गई शातिर महिला के गिरोह में कई और महिलाएं शामिल रहीं हैं। महिलाओं के गले से काटी गई सोने की चेन उसके द्वारा गिरोह में शामिल अन्य महिलाओं के सुपुर्द कर दिया गया होगा। कोतवाली पुलिस पकड़ी गई शातिर महिला से पूछताछ करते हुए गिरोह में शामिल अन्य शातिर महिलाओं की तलाश में इस्कान मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी है।

Sponsored

चेन कटने के बाद अंशु ने शातिर महिला को पकड़ा: मंदिर में दर्शन करने गईं नंदपुरी कॉलोनी खाजपुरा थाना शास्त्रत्त्ीनगर की अंशु बरनवाल के गले से भी सोने की चेन काट ली गई। चेन काटते वक्त उनकी नजर शातिर महिला पर पड़ी। उन्होंने लपक कर उस महिला को पकड़ लिया। इसके बाद जिन महिलाओं के गले से सोने की चेन काटी गई थी, वे महिलाएं भी वहां पहुंच गईं। इसके बाद पकड़ी गई महिला को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की शिकार महिलाएं केस दर्ज करा पुलिस से चेन बरामद करने की गुहार लगा रहीं थीं। उनके द्वारा इस्कान मंदिर में लचर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए जा रहे थे।

Sponsored

अनिता के पति दुबई में हैं इंजीनियर: घटना की शिकार महिलाओं में अनिता कुमारी के पति दुबई में इंजीनियर हैं। उनका कहना था कि इस्कान मंदिर में पूजा करने के लिए वह आई थीं। वहीं अंशु बरनवाल के पति कारोबारी हैं।

Sponsored

● इंजीनियर और कारोबारी की पत्नियों के गले से कटी चेन
● चेन काटने वाली कोलकाता की महिला को श्रद्धालुओं ने पकड़ा

Sponsored

इन आठ महिलाओं ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
● माया चरण, पति शैलेंद्र चरण निवासी, 201 ग्रैंड अपार्टमेंट, थाना कोतवाली, सोने की चेन 10 ग्राम
● सुधा देवी, पति स्व. नरेश कुमार राय, निवासी रोड नंबर 24 राजीवनगर, सोने की चेन दो भर
● अंशु बरनवाल, पति पंकज कुमार, निवासी नंदपुरी कॉलोनी, खाजपुरा शास्त्रत्त्ीनगर, सोने की चेन 12 ग्राम
● डोली कुमारी, पति जयहिंद कुमार,निवासी मौर्य पथ खाजपुरा ज्योतिपुरम कॉलोनी शास्त्रत्त्ीनगर, सोने की चेन 15 ग्राम
● अनिता कुमारी, पति केदारनाथ, अमृत निवासी दानापुर, सोने की चेन 20 ग्राम
● सोनम निवासी, 203 केशव सदन एसकेपुरी, सोने की चेन 15 ग्राम
● सारथी त्रिपाठी, पति बीबी त्रिपाठी, निवासी चारूतारा न्यू बहादुरपुर कॉलोनी थाना बहादुरपुर, सोने की चेन 9 ग्राम
● सिंधु कुमारी, निवासी गर्दनीबाग, सोने की चेन 10 ग्राम

Sponsored

Comment here