ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPolicePoliticsSTATE

दो-तीन पैग शराब के कारण सील हुआ राजगीर का 6 करोड़ का आलीशान होटल, बिहार पुलिस ने मारा छापा

दो पैग शराब मिली, 6 करोड़ का केशव होटल सील, राजगीर पुलिस की कार्रवाई, नशे की हालत में संचालक समेत 4 लोग मौके से गिरफ्तार : शराबबंदी कानून पर नालंदा पुलिस की सख्ती जारी है। सोमवार की रात राजगीर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बंगाली पाड़ा मोहल्ला स्थित केशव होटल में छापेमारी कर दो-तीन पैग शराब बरामद की। जिसके बाद होटल को सील कर दिया गया। सील होटल की अनुमानित कीमत 6 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। नशे की हालत में संचालक समेत चार लोगों को मौके से पकड़ा गया। गिरफ्तार लोगों में होटल संचालक बंगाली पाड़ा निवासी प्रियरंजन उपाध्याय, रवि रंजन उर्फ विभाकर उपाध्याय, उपाध्याय टोला निवासी कारू कुमार उपाध्याय और दीपक कुमार शामिल है।

Sponsored

जांच में नशे की पुष्टि के बाद सभी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। करोड़ों की प्रोपर्टी सील होने से पर्यटक स्थल के दूसरे होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। मौके से 2-3 पैग शराब, शराब की एक खाली बोतल व डिस्पोजल ग्लास बरामद हुई। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि रात में उन्हें सूचना मिली कि केशव होटल में शराब पार्टी चल रही है। जिसके बाद रेड की गई। शराब पीते होटल संचालक समेत चार को गिरफ्तार किया। मौके से कुछ अंग्रेजी शराब और एक खाली बोतल बरामद हुई। जिसके बाद होटल को सील कर दिया गया। जांच में नशे की पुष्टि के बाद शराबियों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।

Sponsored

इलाके में शराबबंदी पर पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। 2 मार्च को पुलिस ने महादेवपुर गांव में ठेकेदार के नवनिर्मित मकान को सील कर दिया था। घर से 300 एमएल शराब मिली थी। जिसके बाद ठेकेदार शंभू सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। सील मकान की अनुमानित कीमत 60 लाख है। पर्यटक स्थल में होटल सील होने से अन्य संचालकों में हड़कंप मच गया।

Sponsored

Comment here