ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

जयमाला स्टेज पर दूल्हे का पर्दाफाश, लड़के को गंजा देख भड़क गई दुल्हन, शादी बिना लौटी बारात

दूल्हा गंजा था, दुल्हन ने लौटाई बारात:जयमाल के बाद दूल्हा बेहोश हो गया, सिर पर हाथ फेरा तो विग निकलकर गिर गई : उन्नाव में एक दुल्हन ने अपनी बारात लौटा दी। दुल्हन को जयमाल के दौरान पता चला कि दूल्हे के बाल नकली हैं। लड़की ने शादी से साफ इंकार करते हुए बारात को जाने के लिए कह दिया। दूल्हे के बाल को लेकर बात इतनी आगे बढ़ गई कि पुलिस बुलानी पड़ी। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने लड़की वालों को समझाकर मामला शांत कराया और बारात को वापस भेजा।

Sponsored

मामला उन्नाव के सफीपुर का है। यहां शुक्रवार रात को दिल्ली से बारात आई थी। लड़की वालों ने बारात का जोरदार स्वागत किया। नाचते-गाते बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंची। यहां द्धारचार हुआ। फिर जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ।

Sponsored

रात करीब 10 बजे दूल्हा पंकज और दुल्हन स्टेज पर पहुंचे। दोनों ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई। स्टेज घूमने वाला था। कुछ देर तक स्टेज चारों तरफ घूमता रहा। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन स्टेज से उतरने लगे। तभी दूल्हा पंकज बेहोश होकर गिर पड़ा। चर्चा है कि उसको मिर्गी का दौरा आ गया।

Sponsored

दूल्हे के गिरने से वहां हड़कंप मच गया। तुरंत लड़का-लड़की पक्ष के लोगों ने उसे उठाया और सोफे पर लेटाया। चेहरे पर पानी डाला। दूल्हन भी वहां खड़ी थी। वह भी घबरा गई। उसने दूल्हे के सिर पर हाथ फेरा तो विग निकल गई। बस, यहीं से पूरा मामला बिगड़ गया।

Sponsored

गंजा दूल्हा देखकर बिफर गई दुल्हन
अपने होने वाले पति को गंजा देखकर दुल्हन बिफर गई। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी और शादी करने से मना कर दिया। लड़की के परिवार वालों ने भी पहली बार दूल्हे को बिना विग के देखा तो वह भी चौंक गए।

Sponsored

दुल्हन के शादी से मना करते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोगों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हुई। दुल्हन के पिता ने दूल्हे के पिता अशोक कुमार पर धोखा देने का आरोप लगाकर शादी से इंकार कर बारातियों को बंधक बना लिया

Sponsored

Comment here