ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

खगड़िया में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, महिला गिरफ्तार प्रेमी फरार

जिले में महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सोते समय पति की हत्या कर दी। नफरत ऐसी थी कि पति के प्राइवेट पार्ट पर भी वार किए। इसके बाद दोनों ने मिलकर गला दबाकर बेरहमी से मार डाला। दोनों की शादी 6 महीने पहले हुई थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी फरार है।

Sponsored

मामला जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र स्थित चोढ़ली गांव के वार्ड नंबर-8 की है। परिवार के मुताबिक, मोहम्मद अमरूल (22) की शादी 6 महीने पहले शहजादी खातून निवासी मड़ैया के साथ हुई थी। अमरूल की मां ने बताया, ‘शादी के बाद शहजादी मायके चली गई। वह ससुराल नहीं आना चाहती थी। एक सप्ताह पूर्व ही मायके वालों के दबाव में ससुराल आई थी। उसका गांव के ही मोहम्मद अल्तमश के साथ प्रेम संबंध था। वह मोबाइल पर उससे बातें करती थी। यह बात बेटे को पता चल गई थी। वह अवैध संबंधों को विरोध करने लगा।’

Sponsored

रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। दूसरे कमरे में शहजादी और अमरूल सो रहे थे। इसी दौरान उसकी पत्नी ने प्रेमी मोहम्मद अल्तमश को बुलाया और दोनों ने सोते समय बेटे के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया। फिर दोनों ने गला दबाकर मार डाला।’ परिवार वाले सुबह उठे और अमरूल के कमरे में गए तो हत्या का मामला खुला। शहजादी घर में ही छिपी थी।

Sponsored

गांव में जुटी भीड़आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझाया

बताया जाता है कि इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों की भीड़ मौके पर जुटी और घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया। साथ ही आक्रोशित लोगों को शांत कराया। बेलदौर थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की हत्या हुई है, मामले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Sponsored

Comment here