BIHARNationalReligion

आज है मौनी अमावस्या, आज गंगा स्नान करने से कट जाते है श्रद्धालुओं के सारे पाप

PATNA-मौनी अमावस्या पर आज गंगा स्नान करेंगे श्रद्धालु-फरवरी के पहले दिन मौनी अमावस्या है। इस दिन श्रद्धालु गंगा स्नान कर दान करेंगे और कई श्रद्धालु पूरे दिन मौन व्रत का पालन करेंगे। मान्यता है मौनी अमावस्या के दिन गंगा का जल अमृतमय हो जाता है। मंगलवार को अमावस्या तिथि के दिन महोदय और सर्वार्थ सिद्धि योग नामक शुभ योग भी बन रहे हैं। महिलाएं इस दिन पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं।

Sponsored

वहीं पितृ दोष निवारण के लिए भी इस दिन अत्यंत शुभ माना गया है। मौनी अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष का पूजा करना चाहिए। पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जलाएं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। पितरों को ध्यान में रखते हुए इस दिन किसी भी जरूरतमंद को अन्न, वस्त्रत्त् आदि का दान करना चाहिए।

Sponsored

मौनी अमावस्या पर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान का विधान है। ब्रह्म मुहूर्त मतलब अहले सुबह में स्नान और दान करना मोक्षदायक माना गया है। मंगलवार के दिन अमावस्या पड़ने से जानकार इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने की सलाह दे रहे हैं।

Sponsored

Comment here