आज यानि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की छत पर बने 6.5 मीटर लंबे विशाल कांस्य राष्ट्रीय प्रतीक का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि कांस्य से निर्मित यह प्रतीक 9,500 किलोग्राम का है और यह 6.5 मीटर ऊंचा है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने नई संसद के काम में जुटे कामगारों से बातचीत की। एक अधिकारी ने कहा कि इसे नए संसद भवन के सबसे ऊपरी छोर पर बनाया गया है। प्रतीक को सहारा देने के लिए इसके नजदीक लगभग 6500 किलोग्राम का स्टील का एक संरचना बनाया गया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान नए संसद भवन के निर्माण कार्य में जुटे कामगारों से बातचीत की। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि नए संसद भवन की छत पर आठ अलग-अलग चरणों में राष्ट्रीय प्रतीक लगाने का काम पूरा किया गया है। इसमें मिट्टी से मॉडल तैयार करने से लेकर कंप्यूटर से ग्राफिक बनाना एवं कांस्य निर्मित साइज को पॉलिश करना शामिल है।
Glimpses of Prime Minister @NarendraModi unveiling the National Emblem cast on the roof of the New Parliament Building. pic.twitter.com/4NhAUwpNF6
— MyGovIndia (@mygovindia) July 11, 2022
सम्बंधित ख़बरें
Muzaffarpur: अखाड़ाघाट में समानांतर पुल के निर्माण में तेजी, एप्रोच पथ निर्माण के लिए अतिक्रमण हटा पेड़ों की कटाई शुरूबिहार चुनाव परिणाम के बीच Jan Suraj के प्रत्याशी की Heart Attack से मौत, इस सीट से थे उम्मीदवार ?Fake Voting Attempt: भाई की जगह वोट डालने पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, ढाका में फर्जी मतदान का प्रयासMuzaffarpur की स्टंटबाज हसीना का Video हुआ Viral, अब Police पड़ी पीछे तो …Muzaffarpur में Flipkart Delivery Boys का प्रदर्शन जारी, वापस हो रहे सैकड़ों ऑर्डर्स
बता दें कि इस स्तंभ को क्रेन के माध्यम से नए संसद भवन की इमारत पर स्थापित किया गया है। नई संसद भवन की छत पर निर्मित राष्ट्रीय प्रतीक के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी के साथ ही लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।









