ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

दरभंगा के लोगों के लिए खुशखबरी, शहर में बन रहा बिहार का सबसे महंगा पुल, बड़ी आबादी को मिलेगा लाभ

बिहार के उपमुख्यमंत्री और नगर विकास आवास मामले के मंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि दरभंगा वासियों के लिए शहर में नगर विकास आवास विभाग के द्वारा राज्य का सबसे महंगा पुल बनाया जा रहा है। बिहार इस सबसे बड़े महंगे पुल निर्माण में 14 करोड़ 24 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। पुल के निर्माण हो जाने से शहरवासियों को काफी लाभ होगा। सबसे मुख्य बात यह है कि दरभंगा महाराज के समय निर्माण इस पुल पर भारी गाड़ियों का आवागमन हो सकेगा। मुख्यमंत्री रविवार के दिन शहर के महाराजी पुल निर्माण के उद्घाटन कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

Sponsored

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे वक्त से दरभंगा के विधायक संजय सरावगी लगातार पुल निर्माण के लिए प्रयास कर रहे थे। यहां के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दिल्ली से पुल निर्माण के लिए बात कर रहे थे। दोनों लोगों ने इसके लिए खूब मेहनत की। इनके सार्थक कोशिश के वजह से आज दरभंगा वासियों को सालों पुराना मानपुरा हो गया। उप मुख्यमंत्री के संबोधन से पहले विधायक संजय सरावगी, स्थानीय सांसद गोपाल जी ठाकुर और विधान पार्षद ने पुल का उद्घाटन किया। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा मिथिला की संस्कृति के अनुरूप उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

Sponsored

पुल के निर्माण हो जाने से शहर से निकली बागमती नदी के पश्चिमी हिस्से की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। विधायक संजय सरावगी ने जानकारी दी कि चतरिया, रत्नोपट्टी, तरौनी, शुभंकरपुर आदि इलाके के लगभग 50,000 से अधिक की आबादी पुल निर्माण की खबर से खुश हैं। लोगों की डिमांड पर पिछले कई सालों से निरंतर सदन में महाराज जी पुल बनाने के लिए मुद्दों को उठाता रहा। अब प्रयास जाकर सफल हुआ है। चतरिया ग्रामीण सोहर प्रसाद बताते हैं कि सालों बाद हमारी पीड़ा दूर होती नजर आ रही है।

Sponsored

Comment here